Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाप बेटी की कहानी देख यूजर हुए भावुक, Ayushmann Khurrana सहित कई सेलिब्रिटीज ने दिया Response

March 1, 2024

बाप बेटी की कहानी देख यूजर हुए भावुक, Ayushmann Khurrana सहित कई सेलिब्रिटीज ने दिया Response

कहा जाता है कि इंसान अगर कुछ भी करने को ठान ले, तो वो आसानी से उन चीजों को हासिल भी कर सकता है। बस उसके अंदर करने की ज़िद होनी चाइये सुनने में तो ये केवल किताबी बातें लगती है, लेकिन हाल ही में एक लड़की और उसके पिता ने ऐसा ही कर के दिखाया है। आपको बता दे कि, यह विडिओ सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही जिसमे एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी बेटी को विदेश में पढ़ाया, और अब जब वो ग्रैजुएट हो गई है।

जिसके बाद वो अपने पिता के पास वापिस लौट कर आयी है। इस वीडियो की सोशल मीडिया पर बहुत तारीफ हो रही है। जिसपर फिल्मी सितारे कमेंट कर लड़की का हौसाल भी बढ़ा रहे हैं। वायरल वीडियो में धनश्री ने अपने सफर को दिखाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस प्रकार उनके पिता भावुक होकर उन्हें गले लगा रहे हैं, पूरा परिवार उन्हें एयरपोर्ट पर विदा करने के लिए जाता है।

उनके अपने ग्रैजुएशन के दिन का सीन भी जोड़ा है। जो दृश्य भावुक करने वाला है। वीडियो में धनश्री अपनी डिग्री लिए हुए भी नजर आ रही हैं। इस में बेटी ने अपने पिता को धन्यवाद दिया है। महाराष्ट्र की धनश्री गायकवाड़ के पिता एक सिक्योरिटी गार्ड थे। जब उनका ब्रिटेन जानकर पढ़ने का सपना पूरा हुआ, तो लोगों ने उनके पिता पर डाउट किया कि वो गार्ड हैं। अपनी बेटी को बाहर कैसे पढ़ने के लिए भेज पाएंगे।

पर पिता ने बेटी के सपनों को पंख दिए और उसे बाहर पढ़ने के लिए भेजा। इस तरह वो पढ़कर अब ग्रैजुएट हो गई है। ये वायरल वीडियो@me_dhanshreegके नाम से वीडियो पोस्ट किया गया है, इस वीडियो पर 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज आये है। यूज़र्स ने इस विद्या को बहुत प्यार दिया और सोशल मीडिया पर सपोर्ट किया और इतना ही नहीं कई एक्ट्रेस ने भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आयुष्मान खुराना ने भी इमोजी बनाया है। वहीं ईशा गुप्ता ने लिखा- माता-पिता हमें वो सब कुछ दे देते हैं, जो उनके पास होता है। ऐसे किसी शब्द पर यकीन मत करो, जो लोगों द्वारा तुम्हें नीचा दिखाने के लिए बोले जाते हैं। अनुषा डांडेकर ने कहा कि धनश्री का परिवार बेहद खूबसूरत है। गुरू रंधावा ने भी ‘बेस्ट’ लिखा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें