Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्दबाजी में बना दी सड़क, हटाना भूल गए हैंडपंप! VIDEO देखकर चौंके लोग

March 18, 2026

जल्दबाजी में बना दी सड़क, हटाना भूल गए हैंडपंप! VIDEO देखकर चौंके लोग

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। यहां बिना हैंडपंप हटाए ही सड़क बना दी गई, जिससे अब सड़क के बीचों-बीच हैंडपंप खड़ा है और हादसों का खतरा बढ़ गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित इनारा इलाके की है। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सड़क बनाते समय बीच में लगे चालू हैंडपंप को हटाने की जरूरत ही नहीं समझी। नतीजा यह हुआ कि सड़क तैयार हो गई, लेकिन हैंडपंप वहीं बीच में रह गया।

क्यों हुई ऐसी गलती?

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले जल्दी-जल्दी में सड़क का निर्माण कराया गया। काम को जल्द पूरा करने के चक्कर में न तो सुरक्षा का ध्यान रखा गया और न ही हैंडपंप को हटाया गया। स्थानीय निवासी आशीष कुमार यादव ने बताया कि सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री के आने से सिर्फ तीन दिन पहले किया गया था। इंजीनियरों और ठेकेदारों ने हैंडपंप हटाने के बजाय उसी के आसपास सड़क बना दी।

 

लोगों को हो रही परेशानी

अब यह हैंडपंप सड़क के बीच खड़ा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। खासकर रात के समय दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।

नवरात्रि मेले से पहले बढ़ी चिंता

विंध्याचल में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में 19 अप्रैल से नवरात्रि मेले का आयोजन होना है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। ऐसे में सड़क की यह हालत प्रशासन की तैयारी पर सवाल खड़े करती है।

वीडियो वायरल, प्रशासन जागा

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब हैंडपंप को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

क्या बोले अधिकारी?

PWD के सहायक अभियंता बी.के. पांडेय ने सफाई देते हुए कहा कि हैंडपंप हटाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की थी, लेकिन वह समय पर काम नहीं कर सकी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या को ठीक कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें