वायरल न्यूज: सोशल मीडिया पर अक्सर पुलिस या आरपीएफ से जुड़े विवादित वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिनमें बहस या सख्ती दिखाई देती है लेकिन हर पुलिसकर्मी एक जैसा नहीं होता। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों की सोच बदलने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में एक आरपीएफ जवान ने अपनी सूझबूझ और इंसानियत से एक यात्री की बड़ी परेशानी हल कर दी।
ऑटोमैटिक दरवाजे बंद हुए तो बाहर रह गया यात्री
बताया जा रहा है कि यह घटना वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी है। एक यात्री किसी स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतरा था। शायद उसे यह जानकारी नहीं थी कि वंदे भारत के दरवाजे ऑटोमैटिक होते हैं और तय समय पर अपने आप बंद हो जाते हैं, जब तक उसे एहसास हुआ कि ट्रेन के दरवाजे बंद हो चुके हैं, तब तक काफी देर हो चुकी थी। ट्रेन धीरे-धीरे प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ने लगी। यात्री घबरा गया और ट्रेन के पीछे-पीछे दौड़ने लगा। उसने ड्राइवर से ट्रेन रोकने की गुहार भी लगाई।
आरपीएफ जवान ने दिखाई तत्परता
इसी दौरान प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रहे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान ने हालात को समझा और तुरंत आगे आए। उन्होंने ट्रेन चालक से बात कर ट्रेन रुकवाने में मदद की। इसके बाद यात्री को सुरक्षित तरीके से ड्राइवर के केबिन के जरिए ट्रेन के अंदर भेजा गया, ताकि वह अपनी यात्रा जारी रख सके। आरपीएफ जवान की इस तत्परता और मदद से एक बड़ी परेशानी टल गई।
A man got left outside while boarding the sleeper Vande Bharat as the automatic doors closed. The train started moving, but luckily the police made it stop in time.
His own family was careless, and he was left behind a scary wake-up call for everyone! pic.twitter.com/2cVjxFjQy7
— The Nalanda Index (@Nalanda_index) February 11, 2026
सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे पसंद भी किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हर पुलिसकर्मी एक जैसा नहीं होता। दूसरे ने कहा कि ऐसे ही दरियादिल और जिम्मेदार पुलिसकर्मी यात्रियों की असली मदद करते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि पहले जुर्माना लगाना चाहिए था, फिर ट्रेन में बैठाना चाहिए था।
Video: जिला कांगड़ा के माता ज्वाला जी के कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष Jairam Thakur
मेष: दिन शुभ रहेगा...