Site icon Dainik Savera Times

इंटरनेट पर छाई वाराणसी की ‘तंदूरी हांडी मैगी’, वीडियो देख मुंह में आ जाएगा पानी

Varanasi 'Tandoori Handi Maggi'

Varanasi 'Tandoori Handi Maggi'

वायरल न्यूज: मैगी एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही भूख जाग जाती है। 2 मिनट में बनने वाली ये इंस्टेंट नूडल्स हर उम्र के लोगों की फेवरेट रही है। देर रात की भूख हो, पढ़ाई का तनाव, उदासी का पल या बारिश में कुछ गरम खाने का मन मैगी हर मौके पर साथ निभाती है।

समय के साथ मैगी के कई अनोखे रूप सामने आए हैं। कहीं चीज़ मैगी, कहीं फ्राइड, कहीं बेक्ड, तो कहीं बिरयानी स्टाइल मैगी भी लोगों ने बनाई है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मैगी का एक ऐसा नया अंदाज़ सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। यहां बनाई जा रही ‘तंदूरी हांडी मैगी’ है, जिसका वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।

मिट्टी की हांडी में तंदूरी स्टाइल मैगी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @walkwithshubham नाम के पेज ने वाराणसी के घाटों के पास लगे एक स्टॉल का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया कि मैगी को आम तरीके से नहीं, बल्कि मिट्टी की हांडी में तंदूरी स्टाइल में बनाया जा रहा है। सबसे पहले मिट्टी की हांडी में तेल गर्म किया जाता है। फिर उसमें प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डाली जाती है। इसके बाद कई तरह के मसाले और सॉस मिलाए जाते हैं। जब सब्जियां अच्छे से पक जाती हैं, तब उसमें मैगी नूडल्स डाली जाती हैं। आखिर में ऊपर से चीज़ स्लाइस डालकर इसे धुएं के साथ पकाया जाता है, जिससे इसमें तंदूर जैसा फ्लेवर आ जाता है। यही धुआं इसे आम मैगी से बिल्कुल अलग बनाता है।

सर्विंग भी है खास

इस मैगी की खासियत सिर्फ बनाने का तरीका ही नहीं, बल्कि इसकी सर्विंग भी है। तैयार मैगी को पहले एक कुल्हड़ में परोसा जाता है, फिर उस कुल्हड़ को बड़ी मिट्टी की हांडी में रखकर ग्राहक को दिया जाता है। देखने में यह किसी पारंपरिक डिश जैसा लगता है, न कि एक इंस्टेंट नूडल्स।

Exit mobile version