वायरल न्यूज: भारत की एक बेहद छोटी बच्ची ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर बड़े-बड़े खिलाड़ी भी हैरान रह जाएं। महज 1 साल 9 महीने 10 दिन की उम्र में वेदा सरफरे ने 100 मीटर तैराकी पूरी कर इतिहास रच दिया। इसी उपलब्धि के साथ वेदा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है और वह देश की सबसे कम उम्र की तैराक बन गई हैं।
नौ महीने की उम्र में शुरू हुआ सफर
वेदा तैराकी में इतनी छोटी उम्र से माहिर इसलिए हुईं क्योंकि उन्होंने अपना प्रशिक्षण सिर्फ 9 महीने की उम्र में ही शुरू कर दिया था। बताया जाता है कि वेदा अक्सर अपने बड़े भाई को स्विमिंग करते हुए देखती थीं और तभी से पानी के प्रति उनकी दिलचस्पी बढ़ने लगी। उनके कोच महेश मिल्के और उनकी पत्नी गौरी मिल्के ने वेदा की क्षमता को पहचानते हुए उन्हें नियमित ट्रेनिंग देना शुरू किया। अगले 11 महीनों तक वेदा को संतुलन, सांस का नियंत्रण और सहनशक्ति जैसी जरूरी तकनीकों की ट्रेनिंग दी गई। धीरे-धीरे वेदा पानी में और अधिक आत्मविश्वास के साथ तैरने लगीं।
ये भी पढ़ें: Hanumangarh Violence: एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर विरोध प्रर्दशन जारी, 107 FIR दर्ज, 40 हिरासत में…जानें पूरा मामला
रत्नागिरी के स्विमिंग पूल में किया रिकॉर्ड प्रयास
इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए वेदा ने रत्नागिरी नगर परिषद के स्विमिंग पूल में तैराकी की। पूल का माप 25×22 मीटर है, जिसमें वेदा ने 4 लैप लगाकर कुल 100 मीटर की दूरी पूरी की। उन्होंने यह दूरी मात्र 10 मिनट 8 सेकंड में पूरी की। इस रिकॉर्ड का पूरा विवरण इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को भेजे गए मेल में भी दिया गया है। वेदा के इंस्टाग्राम पेज पर उनके प्रशिक्षण के कई वीडियो भी शेयर किए जाते रहते हैं।
देश की सबसे छोटी तैराक
वेदा के कोच महेश मिल्के ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल वेदा की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह भारत में बच्चों की प्रतिभा को दर्शाने वाला एक उदाहरण भी है। सिर्फ 21 महीने की उम्र में किसी बच्चे का यह रिकॉर्ड बनाना बेहद गर्व की बात है। लगातार अभ्यास और सही मार्गदर्शन से वेदा ने यह मुकाम हासिल किया है।
अब नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी — दिल्ली में Fees Regulation लागू

