वायरल न्यूज: सोशल मीडिया पर इन दिनों चंडीगढ़ की एक 52 साल की वीना देवी की वीडियो वायरल हो रही है। वीना देवी 50% लकवाग्रस्त हैं लेकिन वह फिर भी जेप्टो की डिलीवरी करती है। उनका जज्बा देख कर हर कोई हैरान है। उम्र, तकलीफ और कमी होने पर भी वीना देवी रूकी नहीं। वह चेहरे पर एक मुस्कुराहट लिए स्कूटर पर बैठकर पूरे शहर में सामान पहुंचाती हैं।
ये भी पढ़ें: Punjab Congress में सियासी विवाद: नवजोत कौर सिद्धू ने मिट्ठू मदान को भेजा लीगल नोटिस, उठाई ये बड़ी मांग
चंडीगढ़ की रहने वाली वीना देवी पिछले साल जून से जेप्टो में बतौर डिलीवरी एजेंट काम कर रही हैं। उनके शरीर का आधा हिस्सा लकवाग्रस्त है। इसके बावजूद भी वीना देवी हर सुबह स्कूटर उठाती है और पूरे शहर में ऑर्डर डिलीवर करती हैं। उनके चेहरे पर हमेशा एक मुस्कुराहट रहती है।
यह वीडियो मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मल्लिका अरोड़ा ने शेयर किया है। मल्लिका खुद भी इस वीडियो को देखकर भावुक हो गई। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने पहली बार किसी ऐसे इंसान को देखा जो अपनी कमजोरी के बावजूद इतनी मेहनत से काम कर रहा है। कुछ लोग सिर्फ जिंदगी नहीं जीते, हर दिन लड़ते हैं और जीतते हैं। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: UNESCO ने दीपावली को अमूर्त धरोहर घोषित किया, पीएम मोदी बोले- यह हमारी सभ्यता की आत्मा

