वायरल न्यूज: सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लाखों लोग भावुक हो गए हैं। यह कहानी एक ऐसी मां और उसके बेटे की है, जहां मां ने सब्ज़ी बेचकर परिवार का पालन-पोषण किया और बेटे ने कड़ी मेहनत के दम पर CRPF में जगह बनाई।
यह वीडियो महाराष्ट्र के पिगूली ते शेतकर वाडी क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मां रोज़ की तरह अपनी सब्ज़ी की दुकान पर बैठी होती है। तभी उनका बेटा गोपाल सावंत वहां पहुंचता है और उन्हें CRPF में चयन होने की खुशखबरी देता है। यह सुनते ही मां की आंखों से खुशी के आंसू बहने लगते हैं। इसके बाद बेटा सबके सामने मां के चरणों में झुककर प्रणाम करता है। यह पल सिर्फ एक सफलता का नहीं, बल्कि मां के सालों के संघर्ष, त्याग और दुआओं का सम्मान है।
“सब्ज़ी की दुकान पर आज मेहनत नहीं,गर्व बिक रहा है” 🇮🇳🫡
महाराष्ट्र के पिगूली,शेतकर वाडी के गोपाल सावंत का
सीआरपीएफ में चयन हुआ है,इस खुशखबरी को बताने
के लिए उन्होंने कोई मंच नहीं चुना,बल्कि वही सब्ज़ी की
दुकान….🫛“जहाँ उनकी माँ रोज़ पसीना बहाकर घर चलाती थीं..
“जब माँ को… pic.twitter.com/3HmN2613M2
— KUNDAN PATEL (@KUNDAN00PATEL) January 17, 2026
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Update : देशभर में पेट्रोल और डीजल के जारी हुए नए रेट, जानें अपने शहर का भाव
स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। मां दिनभर सब्ज़ी बेचकर, जो थोड़ी-बहुत कमाई करती थीं, उसी से घर का खर्च चलता था और बेटे की पढ़ाई भी पूरी होती रही। कठिन हालातों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और बेटे को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया।
वहीं गोपाल ने भी मुश्किलों से समझौता करने के बजाय मेहनत को अपना रास्ता बनाया। अनुशासन, लगन और देश की सेवा करने का सपना लेकर वह लगातार CRPF की तैयारी करता रहा। उसकी मेहनत रंग लाई और आखिरकार उसका चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में हो गया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने लिखा कि यही सच्चे संस्कार होते हैं, तो कई लोगों ने मां-बेटे को देश का गौरव बताया। लोगों का कहना है कि यह कहानी दिखाती है कि साधारण परिवारों से निकलकर भी युवा अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं और देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके, इतनी दर्ज की गई तीव्रता
मेष: दिन शुभ रहेगा...