Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

12वीं पास देहाती मैडम का फर्राटेदार इंग्लिश बोलते वीडियो हुआ वायरल,लोगो ने किए ऐसे कमैंट्स

April 6, 2024

12वीं पास देहाती मैडम का फर्राटेदार इंग्लिश बोलते वीडियो हुआ वायरल,लोगो ने किए ऐसे कमैंट्स

नई दिल्ली: आज के समय में हर कोई मॉडर्न हो रहा है। लोग बाहरी सुंदरता को देख कर लोगो को जज करते है। जैसे की अंग्रेजी भाषा की ही बात कर लो। जो लोग अच्छी इंग्लिश बोलते है उन्हें सोसाइटी में ज्यादा पढ़ा लिखा समझा जाता है। जिसे इंग्लिश नहीं आती उसे अनपढो में गिन लिया जाता है। लेकिन कुछ लोग ये बात नहीं समझते की अंग्रेजी केवल एक भाषा है।

लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ग्रामीण क्षेत्र की महिला की विडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही। उसकी अंग्रेजी सुन लोगो की बोलती बंद हो जाएगी। सोशल मीडिया पर महिला के फर्राटेदार अंग्रेजी लोगो को पसंद आ रही है और इसके वायरल होने का भी मुख्य कारण यही महिला की फर्राटेदार अंग्रेजी ही है। आपको बता दे कि, वे लोगो को इंग्लिश बोलता सिखाती भी है।

महिला की सभी विडियो इंग्लिश विध देहाती मैडम नाम के पेज पर है। महिला के इंग्लिश बोलने का और सिखाने का अंदाज लोगो को बहुत पसंद आ रहा है। इस विडियो को अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। महिला का नाम यशोदा लोधी बताया जा रहा है, जो कि उत्तर प्रदेश के सिराथू में रहती हैं। ये एक हाउसवाइफ हैं जो यशोदा लोधी सिर्फ 12वीं पास है। बावजूद इसके गजब तरीके से इंग्लिश में बात करती नजर आती है।

इंस्टाग्राम पर महिला के फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने और सिखाने के बहुत सी वीडियो पड़े है। लोगो को देहाती मेडम की विडियो बहुत पसंद आ रही है यूज़र ने तरह तरह के कमैंट्स भी किए है। वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, महिला के अंदर बहुत ज्यादा आत्मविश्वास है। वही दूसरे यूजर ने लिखा, सिर्फ चेहरा नहीं मायने रखता, इंसान के स्किल मायने रखते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, पढ़ी लिखी नारी, सब पर भारी। और बहुत कमैंट्स है जिसमे महिला की अंग्रेजी पर लोग सपोर्ट कर रहे है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें