Site icon Dainik Savera Times

VIDEO: प्रिंसिपल ने अटेंडेंस लगाने के लिए महिला टीचर से मांगा ‘KISS’, वीडियो वायरल होने के बाद…

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक शिक्षा मंदिर से जुड़ी वीडियो सामने आई है। जहां, इस वायरल वीडियो में स्कूल अटेंडेंस के बदले में प्रिंसिपल महिला टीचर से गाल पर किस मांग रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डीआईओएस ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि दैनिक सवेरा इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

वायरल वीडियो 25 सेकेंड का है और उन्नाव के एक निजी स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो में प्रिंसिपल मैडम से कहता है कि अगर तुमको रहना है तो एक शर्त माननी होगी। इस पर मैडम ने पूछा कि कैसी शर्त? तो सर ने अपने गाल पर किस करने का इशारा कर दिया। इस पर मैडम ने जवाब दिया कि हम यह शर्त नहीं मानेंगे। यह तो गंदी बात है। जिसके बाद उसका हाव-भाव ही बदल जाता है।

Exit mobile version