Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Video Viral: रेस्टोरेंट में अनजबी बुजुर्ग को बच्चे ने लगाया गले, वजह जानकार आप भी हो जायेंगे भावुक

June 12, 2024

Video Viral: रेस्टोरेंट में अनजबी बुजुर्ग को बच्चे ने लगाया गले, वजह जानकार आप भी हो जायेंगे भावुक

अजब – गजब : बच्चे बहुत मासूम होते है शायद इसी वजह से ही तभी इन्हे बच्चे मन के सच्चे कहा जाता है तो वही कुछ बच्चे कुछ ऐसा कर देते है जिसे देख कई बारी हंसी आ जाती है तो कई बार इमोशनल हो जाता है। एक ऐसी ही बच्चे ने इंटरनेट पर लोगो का जीत लिया है। इनदिनों लड़के की वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी वायरल हो रही है। बच्चे की मासूमियत को हर कोई बहुत प्यार दे रहा है। दरअसल बच्चे ने एक अंजान बूढ़े व्यक्ति को जाकर गले लगा लेता है।

ऐसा करने के पीछे जो कारण है, वो जानकर आप भावुक हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रेस्टोरेंट नजर आ रहा है। एक बुजुर्ग व्यक्ति अकेले बैठकर खाना खा रहा है जिसके बाद उसके पास एक बच्चा आता है वो किसी महिला के साथ है। वो महिला उस आदमी को बच्चे के बारे में कुछ बताती है, उसके बाद बच्चा उस शख्स को गले लगा लेता है। बुजुर्ग व्यक्ति को भी बच्चे का यूं प्यार जताना बहुत पसंद आता है। इसलिए वो भी उसे गले से लगा लेता है। फिर बच्चा बुजुर्ग व्यक्ति के गाल पर किस करने को कहता है और उसे प्यार कर के भेज देता है। बच्चा बहुत खुश होता है।

आपको बता दे इसके पीछे की वजह बहुत भावुक करने वाली है। दरअसल वीडियो में बताया गया है कि छोटे बच्चे के दादा जी कि कुछ ही दिन पहले मौत हुई थी। इस वजह से वो जब उन्हें देखता है तो काफी भावुक हो जाता है। और उसे लगता है कि शायद वो बुजुर्ग शख्स अकेला है, इस वजह से वो उन्हें हौसला और साथ देने के लिए गले लगा लेता है। आपको बता दे ये वीडियो सोशल मीडिया के @goodnews_movement से इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

अब तक इस वीडियो को 20 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर कमैंट्स भी किए है। एक ने कहा कि गले लगने में बहुत ताकत होती है, दोनों को गले लगकर अच्छा लगा होगा। वही दूसरे ने कहा कि ये वीडियो देखकर उसकी आंखों में आंसू आ गए। इस वीडियो ने सभी यूज़र्स का दिल जीत लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें