Site icon Dainik Savera Times

Viral Video: न फ्रिज, न आइसक्रीम मशीन! महिला ने छत के पंखे से जमा दी कुल्फी, देसी जुगाड़ देख लोग रह गए हैरान

Viral Desi Jugaad

Viral Desi Jugaad

Viral Desi Jugaad: सोशल मीडिया पर आए दिन देसी जुगाड़ के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार लोग घर की छोटी-छोटी चीजों से ऐसा कमाल कर देते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। बता दें कि इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला ने बिना फ्रिज और आइसक्रीम मशीन के छत के पंखे की मदद से कुल्फी जमा दी। महिला का यह अनोखा तरीका देखकर लोग हैरान हैं और वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

दूध से बनाया कुल्फी

वीडियो में महिला सबसे पहले एक बर्तन में दूध गर्म करती है। फिर उसमें चीनी और कुल्फी बनाने का सामान मिलाती है। इसके बाद इस मिश्रण को स्टील के डिब्बे में भरकर बंद कर देती है।

पंखे के मदद से जमाई कुल्फी

महिला एक प्लास्टिक के टब में बर्फ और नमक डालती है। फिर उसमें स्टील का डिब्बा रखकर टब को रस्सी से छत के पंखे से बांध देती है। पंखा चालू होते ही टब गोल-गोल घूमने लगता है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इससे डिब्बे के अंदर कुल्फी जम जाती है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

इस जुगाड़ को देखकर लोग हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा, इतना दिमाग पढ़ाई में लगाया होता तो आज NASA में होते। वही दूसरे ने लिखा, इसे कहते हैं असली देसी जुगाड़। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे खतरनाक बताया और घर पर ऐसा करने से मना किया। पंखे से टब गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए इसे घर पर बिल्कुल न आजमाएं।

Exit mobile version