Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

दूल्हा खिला रहा था साली को मिठाई तभी दोस्त ने 5G की रफ्तार में कर दिया खेल… Video देख हो जाएंगे हैरान

May 31, 2025

दूल्हा खिला रहा था साली को मिठाई तभी दोस्त ने 5G की रफ्तार में कर दिया खेल… Video देख हो जाएंगे हैरान

नेशनल डेस्क : शादी का फंक्शन हो और उसमें सालियों का ‘स्वैग गैंग’ ना हो, तो मजा ही अधूरा लगता है। एक ऐसी ही शादी में जब दूल्हा घोड़ी पर बैठकर फुल ठाठ-बाट के साथ मंडप के द्वार पर पहुंचा, तो सामने आ गईं दुल्हन की शरारती बहनें। रोक-टोक, हंसी-मजाक और कैमरे की चमक-धमक के बीच माहौल पूरा OTT शो वाला बन गया। फिर आई वो रस्म, जिसे देख हर शादीशुदा बंदा यादों में खो जाता है। इसी तरह एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख कर आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

दोस्त ने मारी ऐसी टप्पी, गुलाब जामुन बना मिसाइल

दरअसल, इस वायरल होते वीडियो में आप देख सकते है कि दूल्हा अपनी साली को गुलाब जामुन खिला रहा है। इसी बीच दुल्हे के साथ खड़े उसके दोस्त ने दूल्हे के हाथ पर कस के टप्पा मारा जिससे गुलाब जामुन सीधे जाकर साली के मुंह में “बैलिस्टिक मिसाइल” की तरह घुस गया। पलभर में मंडप का माहौल LOL कॉमेडी शो में बदल गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Baba 0001 (@baaba_0001)

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

ये सारा कांड रिकॉर्ड हो गया और baaba_0001 नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज़ आ चुके हैं और लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

-एक यूजर बोला: “ऐसे आदमी बहुत खतरनाक होते हैं भाई।”

-दूसरे ने लिखा: “इन जैसे लोगों से बारात वापस भी लौट सकती है!”

-तीसरे ने ताना मारा: “इनको शादी में बुलाना मना है!”

शादी हो या युद्ध, दोस्त पर नजर रखें

शादी का सीज़न चल रहा है और हर फंक्शन में एक ऐसा दोस्त जरूर होता है जो माहौल बना भी सकता है और बिगाड़ भी। इस वीडियो ने हंसी के साथ ये भी सिखाया कि गुलाब जामुन एक हथियार भी बन सकता है बस सही समय पर, सही टप्पा चाहिए!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें