Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

देर तक सो रहे थे बच्चे, फिर मां ने लगाया ऐसा जुगाड़, जानकर उड़ जाएंगे होश

October 25, 2025

देर तक सो रहे थे बच्चे, फिर मां ने लगाया ऐसा जुगाड़, जानकर उड़ जाएंगे होश

वायरल न्यूज़: आजकल बच्चे से लेकर बुजुर्ग हर कोई सोशल मीडिया का यूज कर रहा है। कोई ही ऐसा होगा, जो डिजिटल दुनिया से दूर होगा। सोशल मीडिया पर अक्सर ही अजीबो-गरीब या मजेदार वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही एक मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है।


वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैंड वाले एक घर की सीढ़ियां चढ़ते हुए अंदर आते हैं। वीडियो में महिला उन्हें रोकते हुए कहती है, अभी मत बजाना फिर वह उन्हें एक कमरे में ले जाती है, जहां उसके बच्चे सो रहे होते हैं। कमरे में पहुंचते ही बैंड वाले ढोल और अन्य यंत्र बजाना शुरू कर देते हैं। आवाज इतनी तेज होती है कि बच्चों की नींद टूट जाती है लेकिन बच्चे फिर से कंबल लेकर सो जाते हैं। थोड़ी देर बाद लड़की उठ जाती है, मगर दूसरा बच्चा नहीं उठता। बताया जा रहा है कि बच्चे देर तक सो रहे थे, इसलिए मां ने उन्हें जगाने के लिए बैंड वालों को बुलाया।

ये भी पढ़ें: गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: शादी की पहली वर्षगांठ के अगले दिन फंदे से लटका मिला शव

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ghantaa (@ghantaa)

बता दें यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट ‘ghantaa’ ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में लिखा मदर ऑफ द ईयर है। अब तक इस वीडियो को करीब 10 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। लाइक के साथ-साथ लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

VD : किसानों के लिए लकी ड्रॉ योजना शुरू, पराली जलाने से रोकने के लिए बड़ा कदम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें