Viral news : पूर्वी चीन से सामने आई एक अनोखी घटना ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। यहां एक 8 साल के बच्चे ने अपनी क्लास की लड़कियों को “खास उपहार” देने की चाह में अपनी मां की कीमती सोने की चेन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दोस्तों में बांट दिया। दरअसल बच्चे को बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था कि जिसे वह खिलौने जैसा समझकर काट रहा है, वह असल में असली सोना है और उसके लिए बेहद मूल्यवान है।
8 साल के बच्चे ने दोस्तों में बांटा ऐसा गिफ्ट
करीब एक महीने तक इस घटना का घरवालों को पता ही नहीं चला। कहानी तब सामने आई जब बच्चे की बड़ी बहन ने बताया कि स्कूल में किसी ने उससे सोने के एक छोटे टुकड़े के बारे में पूछताछ की। यह सुनते ही माता-पिता को शक हुआ और उन्होंने घर में खोजबीन शुरू कर दी। खोज के दौरान उन्हें चेन का सिर्फ एक छोटा हिस्सा मिला, बाकी के टुकड़े न बच्चे को याद थे और न ही वापस मिल पाए।
मां ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पूरा मामला
बच्चे की मां ने बाद में सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था कि बेटा इतने बड़े मूल्य की चीज़ को इस तरह बांट देगा। जब उन्होंने बेटे से बात की, तो पहले वह घबराया, फिर उसने ईमानदारी से बताया कि उसने यह सब इसलिए किया, क्योंकि वह अपने दोस्तों को खुश करना चाहता था। उसके लिए यह सिर्फ दोस्ती जताने का एक तरीका था।
घटना सीसीटीवी में हुई कैद
माता-पिता ने घर का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें स्पष्ट दिखा कि बच्चा चुपके से दराज से चेन निकाल रहा है। वीडियो में वह पहले प्लायर और लाइटर की मदद से चेन तोड़ने की कोशिश करता है। जब यह तरीका बेअसर रहा, तो उसने दांतों से चेन काटना शुरू कर दिया। यह देखकर साफ समझ आता है कि उसे सोने की असली कीमत का बिल्कुल अंदाजा नहीं था।
गुस्साए पिता ने बेटे को पीटा
घटना का गंभीर पहलू तब सामने आया जब पिता ने गुस्से में बेटे को पीटा। इस पर एक स्थानीय वकील ने कहा कि चीन के बाल सुरक्षा कानून के तहत नाबालिग को मारना दंडनीय अपराध है। यानी मामला सिर्फ सोने के नुकसान का नहीं, बल्कि बच्चे के अधिकारों का भी है।
यह पूरी घटना इस बात की याद दिलाती है कि बच्चों की मासूमियत कभी-कभी अनजाने में बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकती है। इसलिए माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को धैर्यपूर्वक मूल्य, जिम्मेदारी और संपत्ति की अहमियत सिखाएं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...