
Gossip Queen: कोलंबिया की 67 वर्षीय मिरियम ने चुगली और पड़ोसियों के राज जानने की अपनी आदत को अनोखे बिजनेस में बदल दिया है। आर्मेनिया शहर में रहने वाली मिरियम खुद को प्रोफेशनल ‘चिस्मोसा’ यानी गॉसिप क्वीन कहती हैं। उनका यह अनोखा कारोबार सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
मिरियम रोज अपने घर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठती हैं और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखती हैं। किसके घर में क्या हो रहा है, किसका किससे विवाद हुआ या कौन किससे मिलने आया, ऐसी तमाम जानकारियां वह इकट्ठा करती हैं।
इसके बाद पड़ोस के लोग जब किसी दूसरे व्यक्ति के बारे में कोई खास जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो मिरियम से संपर्क करते हैं। इसके बदले वह उनसे पैसे लेती हैं। छोटी-मोटी खबर के लिए वह करीब 5,000 से 10,000 कोलंबियन पेसो यानी लगभग 150 से 300 रुपये तक चार्ज करती हैं।
ये भी पढ़ें-https://dainiksaveratimes.com/sports/video-of-sri-lankan-cricketer-with-long-hair-goes-viral/
मिरियम के मुताबिक, उनकी सबसे महंगी ‘गॉसिप’ की कीमत करीब 7 लाख कोलंबियन पेसो यानी लगभग 21 हजार रुपये रही। यह एक व्यक्ति के अपनी पत्नी को धोखा देने से जुड़ा राज था, जिसे छिपाने के लिए उसने मिरियम को पैसे दिए थे।
मिरियम अपने काम को काफी व्यवस्थित तरीके से करती हैं। उनके पास एक नोटबुक है, जिसमें वह तारीख और समय के साथ अलग-अलग जानकारियां दर्ज करती हैं। इसके अलावा उनके घर में एक ‘गॉसिप बोर्ड’ भी है, जहां तस्वीरों, कागजों और धागों के जरिए अलग-अलग लोगों से जुड़ी जानकारियां जोड़ी गई हैं।
हालांकि, इस काम से कई पड़ोसी मिरियम से नाराज भी रहते हैं, लेकिन दूसरी तरफ लोगों की उत्सुकता उन्हें बार-बार मिरियम के दरवाजे तक ले आती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसी अनोखे कारोबार से कमाई कर मिरियम ने दो मकान तक बना लिए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...