Site icon Dainik Savera Times

यूपी की इस बारात में हुई नोटों की बारिश, छतों पर चढ़कर बारातियों ने उड़ाए 20 लाख रुपये, यूजर्स बोले- बेहेतरीन रंगबाज़ी! VIDEO VIRAL

Viral UP Wedding : भारतीयों के लिए हर पर्व बहुत खास होता है। अब चाहे वो कोई त्योहार हो या शादी हर फंक्शन उनके लिए किसी खास मौके से कम नहीं होती हैं। शादी के ऐसा पल है जिसे न केवल दूल्हा-दुल्हन बल्कि आए हुए मेहमानों के लिए ये खास मौके बहुत यादगार बन जातें है। वही इन दिनों सोशल मीडिया की दुनिया में एक शादी की वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल वायरल हो वीडियो में मेहमानों ने शादी में 20 लाख रुपये छतों पर खड़े होकर हवा में उड़ा दिए।

छतों पर खड़े होकर हवा में उड़ा दिए 20 लाख रुपये

हालांकि वीडियो में देखा भी जा सकता है कि कुछ लोग छतों पर खड़े होकर हवा में बहुत सारे पैसे उड़ा रहे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैसे उड़ा रहे मेहमान दूल्हे पक्ष से है बारात के दौरान कुछ मेहमान पास के घरों की छतों पर चढ़ गए, जबकि अन्य जेसीबी पर चढ़ गए. उन्होंने 100 रुपये, 200 रुपये और यहां तक ​​कि 500 ​​रुपये के नोटों को हवा में उड़ाया। नोटों की बारिश देख ग्रामीण उन्हें इकट्ठा करने के लिए दौड़ पड़े। इस वीडियो के नीचे यूज़र जनकम अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और वीडियो इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही है।

यूज़र्स ने किये ऐसे कमैंट्स

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “अच्छा काम, कम से कम गरीबों को कुछ पैसे तो मिले। ऐसा बार-बार करते रहो ,”जबकि अन्य ने मजाकिया अंदाज में आयकर विभाग से संपर्क करने का सुझाव दिया। वही एक और ने लिखा की ‘भाई जिस भी बच्चे को सबसे ज्यादा पैसे मिले हो उसका नाम मुझे जरूर बता देना। एक ने लिखा की ED की रेड पक्की है और भी बहुत से यूज़र्स ने इस तरह के ही कमैंट्स किए है।

देखें VIDEO VIRAL : 

Exit mobile version