Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महीनों तक खुला रहा नल… बहता रहा पानी! घर लौटे परिवार ने देखा तबाही का मंजर; देखें Video

November 19, 2025

महीनों तक खुला रहा नल… बहता रहा पानी! घर लौटे परिवार ने देखा तबाही का मंजर; देखें Video

वायरल न्यूज़ : कभी-कभी घर से बाहर निकलते समय की गई एक छोटी-सी लापरवाही भारी नुकसान में बदल जाती है। जैसे कि गैस बंद है या नहीं, लाइटें ऑफ हैं या टोटी कहीं खुली तो नहीं इन बुनियादी बातों को नज़रअंदाज़ करना खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल विदेश से सामने आया एक वायरल वीडियो ऐसी ही एक डरावनी घटना को दिखाता है, जिसमें एक परिवार की छोटी-सी भूल ने उनके पूरे घर को बर्बाद कर दिया। तो आइए खबर में विस्तार से जानते है…

महीनों तक खुला रहा नल… फ्लैट का हुआ ये हाल

वीडियो में नजर आता है कि परिवार का एक सदस्य कैमरा लेकर जैसे ही अपने फ्लैट में प्रवेश करता है, उसे लगातार पानी गिरने जैसी आवाज सुनाई देती है। शुरुआत में उसे लगता है कि शायद कोई शख्स बाथरूम में मौजूद होगा, लेकिन जैसे ही वह दरवाजा खोलता है, असली स्थिति देखकर दंग रह जाता है। दरअसल बाथरूम के वॉशबेसिन का नल पूरी तरह खुला हुआ था और महीनों से गिरता पानी पूरे फ्लैट को नुकसान पहुंचा चुका था।

लौटे परिवार ने देखा तबाही का मंजर

लगातार पानी गिरने के वजह से कमरों की दीवारें नमी से फटने लगी थीं। बाथरूम का दरवाजा पानी सोख-सोखकर इतना फूल चुका था कि मुश्किल से खुल रहा था। घर के कई कोनों में मोटी सीलन जम चुकी थी और फर्श पर लगातार जमा होता पानी पूरे माहौल को बदबूदार बना रहा था। देखने में यह ऐसा लग रहा था कि मानो फ्लैट में लंबे समय से बारिश हो रही हो।

देखें वायरल वीडियो 

कई महीनों तक बहता रहा पानी!

वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति के अनुसार, परिवार जुलाई से घर से बाहर था और उसी समय नल खुला रह गया था। हद तो तब हुई जब घर साफ करने आने वाली महिला ने भी नल को बंद नहीं किया और बिना ध्यान दिए ही चली गई। इस वजह से कई हफ्तों तक पानी बहता रहा और किसी को पता तक नहीं लगी।

बता दें कि इस 37 सेकंड के वीडियो को एक्स पर @financedystop नाम के एक यूज़र ने साझा किया। कैप्शन में उन्होंने मजाक करते हुए लिखा-“सोच रहा हूं पानी का बिल कितना आने वाला है!” वीडियो ने लोगों को हिला कर रख दिया। सिर्फ एक्स पर ही इसे 22 लाख से अधिक व्यूज़ और हजारों प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं।

कई यूज़र्स ने इसे पानी की बर्बादी का सबसे बड़ा उदाहरण बताया, जबकि कुछ ने कहा कि अगर ऐसा भारत में हुआ होता, तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच जाता। यह घटना फिर एक बार याद दिलाती है कि घर से निकलते समय छोटी-सी सावधानी बड़े नुकसान से बचा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें