Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हरी छिपकली को नदी की सतह पर दौड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं, क्योंकि ऐसा लग रहा है कि छिपकली पानी की जगह किसी ठोस जमीन पर दौड़ रही है।
यह अनोखी छिपकली, जिसे वैज्ञानिक तौर पर कॉमन बेसिलिस्क कहा जाता है, मुख्य रूप से मध्य और दक्षिण अमेरिका के वर्षावनों में पाई जाती है। इसकी अद्भुत क्षमता के कारण इसे लोग मजाक में ‘जीसस क्राइस्ट लिजर्ड’ भी कहते हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे यह छिपकली पानी की लहरों पर तेजी से दौड़ रही है।
किसी चमत्कार की बात नहीं, विज्ञान है वजह
विशेषज्ञों के अनुसार, यह अद्भुत करतब जादू नहीं बल्कि भौतिकी का नतीजा है। छिपकली इतनी तेजी से दौड़ती है कि उसका पैर पानी पर टिकने से पहले ही वापस उठ जाता है। इसके पंजों पर मौजूद विशेष संरचना और त्वचा की परतें पानी के संपर्क में आते ही सतह क्षेत्र बढ़ा देती हैं, जिससे यह कुछ समय के लिए पानी पर संतुलन बनाए रख पाती है।
छिपकली का पैर हर 0.01 सेकंड में उठता है और पैर के नीचे बनने वाली छोटी-सी हवा की परत इसे कुछ मिलीसेकंड के लिए पानी में डूबने से रोकती है। हालांकि, जैसे ही इसकी गति कम होती है, भौतिकी के नियम इसे पानी में खींच लेते हैं।
देखें वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर @kingxitytv द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लगभग 49 लाख बार देखा जा चुका है, और 1 लाख 47 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में लोग इसे “प्रकृति का चमत्कार” और “जानवरों की दुनिया का सुपरहीरो” बता रहे हैं।
View this post on Instagram
मेष: दिन शुभ रहेगा...