Site icon Dainik Savera Times

लालटेन से जलाई बिजली! युवक की अनोखी तरकीब ने उड़ाए लोगों के होश, देखें Viral Video

Viral Video : सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। कभी कोई डांस वीडियो वायरल होता है तो कभी किसी की जुगाड़ तकनीक लोगों का ध्यान खींच लेती है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक शख्स लालटेन को इस तरह बिजली के तारों से जोड़ देता है कि वो चमकने लगती है।

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सड़क किनारे बिजली के तारों के नीचे खड़ा है। उसके हाथ में एक पुरानी लालटेन है, लेकिन उसमें उसने कुछ ऐसा बदलाव किया है जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। वह लालटेन में लगे तारों को सीधे ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से जोड़ देता है और जैसे ही कनेक्शन होता है, लालटेन में लगी बिजली की लाइट जल उठती है। दरअसल, युवक ने लालटेन के अंदर बल्ब फिट कर दिया था और उसे सीधे बिजली के सप्लाई तारों से जोड़ दिया। इस अनोखे “जुगाड़” को देखकर लोग दंग रह गए।

देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन

वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @trendy__londaa से शेयर किया गया है और अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “ये तो RJD का प्रमोशन लग रहा है!” दूसरे ने कहा, “बारिश होगी तो?” तीसरे ने लिखा, “बिजली चोरी का नया तरीका!”
वहीं एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “बिहार है, कुछ भी हो सकता है!” अधिकांश लोगों ने इस वीडियो पर हंसते हुए रिएक्शन दिए हैं और कईयों ने युवक की ‘क्रिएटिविटी’ की तारीफ भी की है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version