Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शख्स ने नदी में बहा दिया 20 लीटर दूध… मांगते रह गए भूखे बच्चे, वीडियो देख भड़के लोग

January 24, 2026

शख्स ने नदी में बहा दिया 20 लीटर दूध… मांगते रह गए भूखे बच्चे, वीडियो देख भड़के लोग

Viral on social media : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच आस्था, इंसानियत और पाखंड पर बहस छेड़ दी है। दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी बड़ी मात्रा में दूध सीधे नदी में बहा रहा है, जबकि पास में कुछ बच्चे भी खड़े हैं।

वीडियो में बच्चों को दूध लेने की कोशिश करते हुए देखा गया, लेकिन आदमी ने उन्हें दूध नहीं दिया और सारा दूध नदी में बहा दिया। यह दृश्य कई यूजर्स को काफी चुभ गया और वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

लोगों ने जताया गुस्सा और सवाल उठाए

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो देखने के बाद कई लोग अपनी नाराजगी व्यक्त करने लगे। कुछ यूजर्स ने कहा कि श्रद्धा का मतलब किसी चीज़ को नष्ट करना नहीं होता, बल्कि जरूरतमंद की मदद करना असली पूजा है। वहीं कुछ लोगों ने इसे व्यक्ति की निजी आस्था का मामला बताया और कहा कि हर किसी को अपने संसाधनों पर अधिकार है।

एक यूजर ने लिखा कि “इस आदमी की कोई भी मनोकामना पूरी नहीं होगी,” तो दूसरे ने टिप्पणी की कि “दूध बच्चों को दे दिया होता तो उनकी मदद होती।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि “दूध नदी में बहा देना, बच्चों को नहीं देना यही सोच भारत को नुकसान पहुंचा रही है।”

ये भी पढ़ें : वडाला में मसाज बुकिंग कैंसिल करने से भड़की थैरेपिस्ट, जमकर चले लात-घूंसे और मुक्के… देखें Video

वहीं इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस को जन्म दिया कि जब जरूरतमंद सामने हों, तो संसाधनों का सही इस्तेमाल और इंसानियत को प्राथमिकता देना ज्यादा महत्वपूर्ण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें