Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

VIRAL VIDEO: इंटरव्यू देने पहुंचे युवक ने CV में लिखे ऐसे शौक, HR ने करवाया ‘कजरा रे’ पर डांस

June 26, 2024

VIRAL VIDEO: इंटरव्यू देने पहुंचे युवक ने CV में लिखे ऐसे शौक, HR ने करवाया ‘कजरा रे’ पर डांस

अजब गजब : सोशल मीडिया के ऐसा प्लैटफ़ॉर्म है जहां पर आपको कई तरह के लोग देखने को मिलते है। तो वही कुछ लोग फनी रील्स या शॉर्ट्स बनाकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। देखा जाए ऐसे कंटंट लोगो को पसंद भी आते है। हाल ही में एक लड़के की वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। क्योंकि ये वीडियो हर वो शख्स से जुड़ी है जो प्राइवेट सेक्टर में काम करता हो। दरअसल वीडियो ने देखा जा सकता है कि एक लड़का डांस कर है और उसके सामने एक महिला बैठी है जिसके हाथ में सीवी है।

अब तो आप भी समझ गए होंगे कि वीडियो में क्या दिखाया गया है। इस रील को हर कोई बहुत पसंद कर रहा है। देखा जाए आप में से भी बहुत लोग होने जो अपने सीवी बनाते समय अपने हॉबी में कुछ भी लिख देते है। जहा पर हमे लगता है एचआर इम्प्रेस हो जाएगा लेकिन कई बार इसका उल्टा ही हो जाता है। जैसा की इस वीडियो में हुआ। दरअसल इस वीडियो को सिर्फ मनोरंजन के नजरिए से बनाया गया वीडियो है, जो वास्तविक नहीं लग रहा है। वीडियो में शख्स ने ये दिखाने की कोशिश की है कि जब लोग अपने CV में अपनी हॉबीज़ गलत लिख देते हैं और फिर इंटरव्यू के दौरान उन्हें उनकी हॉबी का प्रदर्शन करने को कहा जाता है, तब क्या नजारा होता है!

ऑफिस में नौकरी पाने के लिए डांस!

वीडियो में लड़का ऑफिस के केबिन में डांस कर रहा है और सामने एक महिला बैठी है, जिसने अपने हाथ में सीवी पकड़ा है। लेकिन मजेदार बात ये है कि वो ‘बंटी और बबली’ फिल्म के गाने, ‘कजरा रे’ पर डांस कर रहा है। उसके डांस का जैसा अंदाज है, वो देखकर तो बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि लड़के को नाचना आता है!

ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @devexhub पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया गया है जिस अब तक 51 लाख व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने इस मजेदार कमेंट भी किए है। एक शख्स ने लिखा HR अपना काम पूरी ईमानदारी से करता हुआ.. तो वही दूसरे ने लिखा कि ये कॉर्पोरेट एंप्लॉई नहीं, कॉर्पोरेट डांसर है. एक ने कहा कि इसे तो सेलेक्ट कर लेंगे. वहीं एक शख्स ने कहा- सेलेक्शन पक्का है इसका!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें