Site icon Dainik Savera Times

90 साल पहले ऐसे होते थे शादी के कार्ड, उर्दू में लिखी हैं ये बातें, पढ़कर हो जायेंगे हैरान

आपने अपनी जिंदगी में कई तरह के विवाह के कार्ड देखे होंगे। अक्सर शादियों के कार्ड भी काफी चर्चा में रहते है। वहीं अब डिजिटल जमाना होने के चलते डिजिटल शादी के कार्ड का चलन शुरू हो गया है। वहीं कभी-कभी यह भी ख्याल आता है कि बीते जमाने में शार्दी के कार्ड कैसे होते होंगे? तो इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें आपको अपने इस सवाल का जवाब मिल सकता है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों करीब 90 साल पुराना एक शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। हालांकि यह कार्ड उर्दू में लिखा है। इस कार्ड को देखकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि यह शादी का कार्ड जिसका भी है, उसकी शादी 89 साल पहले 1933 में हुई थी। यह कार्ड आज के जमाने के कार्ड से बिलकुल अलग है।

Exit mobile version