Site icon Dainik Savera Times

Viral News: छोटे से बच्चे ने टूर्नामेंट में मिली प्राइज मनी के साथ ऐसा क्या किया, जिसे देख सारे रह गए दंग

लेकिन सोचिए ज़रा किसी बच्चे ने मेहनत करके कोई छोटा-मोटा प्राइज जीता हो और उस प्राइज से अपने घर में खाना बनाने वाली मेड को अगर फोन दिलवा दे तो यह दिल छूने वाली बात ही होगी।अंकित नाम के इस छोटे बच्चे ने वीकेंड बैडमिंटन टूर्नामेंट में प्राइज मनी के रूप में 7 हजार रुपये जीते थे।

इसके बाद उसने इन पैसों को खिलौनों पर खर्च न करके कुछ ऐसा किया,अंकित ने अपने घर में काम करने वाली महिला को एक मोबाइल गिफ्ट गिया। दरअसल अंकित को पता था कि उनकी हाउस हेल्प के पास मोबाइल फोन नहीं था। जैसे ही उन्होंने टूर्नामेंट में पैसे जीते, सबसे पहले वह मोबाइल की दुकान पर पहुंचे।

उनके घर में काम करने वाली कुक सरोजा ने बचपन में अंकित का पालन-पोषण भी किया है। अंकित के पिता वी. बालाजी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस दौरान उनकी हाउस हेल्प काफी खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस बच्चे ने अपने कारनामे से सोशल मीडिया यूजर्स के दिल में जगह बना ली है। लोग बच्चे की जमकर सराहना कर रहे हैं।

Exit mobile version