Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

WHAT! ऐसा अनोखा मंदिर जहां सोने से हो जाती है महिलाएं गर्भवती!

October 19, 2023

WHAT! ऐसा अनोखा मंदिर जहां सोने से हो जाती है महिलाएं गर्भवती!

हमारे देश में बहुत से ऐसे मंदिर हैं जो अपने चमत्कारों के लिए बहुत प्रचलित हैं। जिनकी कहानियां अपने कभी ना कभी जरूर सुनी या पढ़ी होंगी। ऐसा ही एक मंदिर हिमाचल में स्थित है। जहां ऐसा एक चमत्कार होता हैं जिसे सुन आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, कहा जाता है के इस मंदिर में सोने मात्र से ही महिलाएं प्रेग्‍नेंट हो जाती है। बता दें के इस मंदिर को संतान दात्री के नाम से जाना जाता है। विज्ञान तक इस चमत्कार से हैरान हैं और इसके पीछे की गुथी को सुलझा नहीं पाएं है। चलिए आपको बताते हैं इस मंदिर से जुड़े अनोखे चमत्कारों के बारे में –

# माना जाता है कि हिमाचल के मंडी जिला के लड़भडोल तहसील के सिमस गांव में एक देवी का मंदिर है जहां ये मान्यता है कि निसंतान महिलाओं के फर्श पर सोने से संतान की प्राप्ति होती है।

Urfi ने तोड़ी बोल्डनेस के सारे रिकॉर्ड, ऐसी चीज से ढका बदन के हर किसी ने झुका ली नजरें

# हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत स्थान पर स्थित माता सिमसा मंदिर दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। देवी सिमसा को संतान-दात्री के नाम से भी जाना जाता है। हर वर्ष यहां निसंतान दंपति संतान पाने की इच्छा ले कर माता के दरबार में आते हैं। नवरात्रों में होने वाले इस विशेष उत्सव को स्थानीय भाषा में सलिन्दरा कहा जाता है। सलिन्दरा का अर्थ है स्वप्न आना।

# नवरात्रों में निसंतान महिलायें मंदिर परिसर में डेरा डालती हैं और दिन रात मंदिर के फर्श पर सोती हैं ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं माता सिमसा के प्रति मन में श्रद्धा लेकर से मंदिर में आती हैं माता सिमसा उन्हें सपने में मानव रूप में या प्रतीक रूप में दर्शन देकर संतान का आशीर्वाद प्रदान करती है।

डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवर होने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

# ऐसा माना जाता है की यदि कोई महिला सपने में कोई कंद-मूल या फल प्राप्त करती है तो उस महिला को संतान का आशीर्वाद मिल जाता है। यहां तक की देवी सिमसा आने वाली संतान के लिंग-निर्धारण का भी संकेत देती है। जैसे कि, यदि किसी महिला को अमरुद का फल मिलता है तो समझ लें कि लड़का होगा। अगर किसी को सपने में भिन्डी प्राप्त होती है तो समझें कि संतान के रूप में लड़की प्राप्त होगी। यदि किसी को धातु, लकड़ी या पत्थर की बनी कोई वस्तु प्राप्त हो तो समझा जाता है कि उसके संतान नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें