Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट दर्द होने पर युवक ने यूट्यूब देखकर खुद की सजर्री की

March 21, 2025

पेट दर्द होने पर युवक ने यूट्यूब देखकर खुद की सजर्री की

मथुरा: मथुरा-वृंदावन के एक युवक ने पेट दर्द होने पर यूट्यूब से सीखी गई तकनीक का उपयोग करके खुद सजर्री करने का प्रयास किया लेकिन उसे अस्पताल की शरण लेनी पड़ी। अब कथित तौर पर वह ठीक हो रहा है। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के सुनरख गांव निवासी राजा बाबू (32) ने मंगलवार को बाजार से खरीदे गए ‘सजिर्कल ब्लेड’, ‘स्टिच कॉर्ड’ और सुइयों का उपयोग करके अपने पेट को काटा और सिल दिया था। बुधवार को जब उसकी हालत बिगड़ गई तो उसके भतीजे राहुल ने उसे वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया।

संयुक्त जिला अस्पताल चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर चिकित्सा के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया था। लेकिन वहां जाने के बजाए राजा बाबू अपने घर पहुंच गया। उसके भतीजे से सम्पर्क करने पर उसने युवक की हालत पहले से बेहतर बताई है। उसके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजा बाबू कुर्सी पर बैठा ताश खेल रहा था। उसके भतीजे राहुल ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सक ने कहा था कि चूंकि उसने (चाचा ने) पेट की ऊपरी सतह पर ही चीरा लगाया था, उसके अंदर के अंग ठीक थे, इसलिए वह बच गया।

ये भी पढ़ें- बारातियों से भरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 6 की मौत, 7 घायल, मची चीख-पुकार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें