Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

समुद्र नीला क्यों दिखता है? क्या सच में आसमान का रंग है इसकी वजह

April 29, 2026

समुद्र नीला क्यों दिखता है? क्या सच में आसमान का रंग है इसकी वजह

क्या आपने कभी समुद्र किनारे खड़े होकर सोचा है कि इतना विशाल पानी आखिर नीला क्यों दिखता है? अक्सर हम सुनते हैं कि समुद्र का रंग आसमान की वजह से नीला दिखाई देता है। यह बात आधी सही है लेकिन पूरी सच्चाई इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है। असल में समुद्र का रंग सिर्फ आसमान का प्रतिबिंब नहीं बल्कि रोशनी और पानी के बीच होने वाली एक खास प्रक्रिया का नतीजा है जिसे लाइट स्कैटरिंग (Light Scattering) कहा जाता है।

क्या सच में आसमान की वजह से नीला दिखता है समुद्र
बहुत लोग मानते हैं कि समुद्र का रंग नीला इसलिए है क्योंकि वह आसमान को “रिफ्लेक्ट” करता है। यह बात कुछ हद तक सही जरूर है खासकर तब जब पानी शांत हो और आसमान साफ हो। लेकिन अगर यही पूरी वजह होती तो हर मौसम और हर जगह समुद्र का रंग एक जैसा दिखता -जो कि ऐसा नहीं है।

ये भी पढ़ें : https://dainiksaveratimes.com/ajab-gajab/country-where-government-pays-for-marriage/

रोशनी का बिखरना
सूरज की रोशनी कई रंगों से मिलकर बनी होती है। जब यह रोशनी समुद्र के पानी में जाती है तो अलग-अलग रंग अलग तरह से व्यवहार करते हैं। पानी लाल, पीले और हरे रंग को ज्यादा अवशोषित कर लेता है जबकि नीला रंग ज्यादा फैलता है और हमारी आंखों तक वापस आता है। इसी वजह से हमें समुद्र नीला दिखाई देता है।

जितना गहरा पानी- उतना गहरा रंग
गहरे समुद्र में नीला रंग ज्यादा गहरा दिखाई देता है क्योंकि वहां पानी ज्यादा मात्रा में रोशनी को अवशोषित करता है। वहीं किनारे के पास जहां पानी कम गहरा होता है वहां समुद्र का रंग हल्का नीला या हरा भी दिख सकता है।

समुद्र हमेशा नीला ही नहीं होता
कई बार आपने देखा होगा कि समुद्र का रंग हरा, भूरा या फिर गंदला भी दिखता है। यह तब होता है जब पानी में शैवाल, मिट्टी या अन्य कण ज्यादा मात्रा में मौजूद होते हैं। ये चीजें रोशनी को अलग तरीके से प्रभावित करती हैं जिससे रंग बदल जाता है।

आसमान का कब पड़ता है असर
आसमान का रंग भी समुद्र पर असर डालता है लेकिन यह मुख्य कारण नहीं है। अगर आसमान साफ और नीला है तो समुद्र का रंग और ज्यादा चमकीला दिख सकता है। वहीं बादल होने पर समुद्र थोड़ा धुंधला या ग्रे दिख सकता है।

हमारी आंखें भी निभाती हैं भूमिका
हम जो रंग देखते हैं वह हमारी आंखों और दिमाग की समझ पर भी निर्भर करता है। समुद्र का असली रंग वही होता है जो रोशनी के बिखराव से हमारी आंखों तक पहुंचता है। समुद्र का नीला रंग सिर्फ आसमान की परछाई नहीं है बल्कि यह एक वैज्ञानिक प्रक्रिया का नतीजा है जिसमें रोशनी और पानी मिलकर यह खूबसूरत रंग बनाते हैं। अगली बार जब आप समुद्र देखें तो याद रखें-उसका नीला रंग प्रकृति की के कारण है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें