Site icon Dainik Savera Times

Viral Video: दुनिया की सबसे हैरान कर देने वाली खिड़कियां, Video देख रह जाएंगे दंग

अजब गजब न्यूज़ : सोशल मीडिया पर हर दिन नए और अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कोई मजेदार स्टंट, कभी अतरंगी हरकत, और कभी जुगाड़ वाले वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर की अनोखी खिड़कियों और निर्माण शैली देखकर लोगों का दिमाग घूम गया।

इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति एक खास घर का दौरा करता है। सबसे पहले वह कमरे में लगी खिड़कियों को दिखाता है। आम तौर पर खिड़कियों में चटकनी अंदर से लगी होती है, जिससे केवल घर के अंदर से ही उसे खोला जा सकता है। लेकिन इस घर की खिड़कियों में चटकनी बाहर लगी हुई है, जिससे कोई भी बाहर से खिड़की खोल सकता है। वीडियो में दिखाई गई हर खिड़की कुछ इसी तरह की अनोखी थी।

इसके बाद वीडियो में व्यक्ति घर की छत पर जाता है। छत तक जाने के लिए जो दरवाजा लगा था, वह अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुलता। लेकिन व्यक्ति खिड़कियों का इस्तेमाल करके छत तक पहुंच जाता है और फिर दिखाता है कि दरवाजे पर दूसरी तरफ ताला लगा हुआ था। इस पूरी घटना को देखकर साफ है कि यह घर सामान्य नहीं बल्कि किसी तरह का पज़ल या पहेली जैसा है।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर @chhaparia_anmol नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था – “घर नहीं, पज़ल बॉक्स।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 33 हजार से अधिक लोग देख चुके थे। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने मज़ेदार कमेंट्स किए। किसी ने लिखा, “ग्रैंडमस्ती तो देखो,” तो किसी ने कहा, “भूल भुलैया 4 है।” वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि शायद यह घर ऑनलाइन कोर्स करवा कर बनाया गया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version