Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महिला ने बनवाया AI पति, मौत के बाद भी बात करता है स्टीफन, पढ़ें प्यार की अनोखी मिसाल

November 19, 2025

महिला ने बनवाया AI पति, मौत के बाद भी बात करता है स्टीफन, पढ़ें प्यार की अनोखी मिसाल

अजब-गजब: प्यार में डूबी एक महिला ने अपने पति को खोने के बाद ऐसा कदम उठाया, जो किसी साइंस फिक्शन फिल्म से कम नहीं लगता। डेनमार्क की कैटरीन मार्टिनुसेन (Katrine Martinussen) ने अपने दिवंगत पति स्टीफन मार्टिनुसेन (Stephan Martinussen) की यादों, आवाज और पुराने डेटा की मदद से उनका एक डिजिटल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्लोन बनवाया है। यह क्लोन बिल्कुल स्टीफन की तरह बात करता है, वैसी ही आवाज, अंदाज़ और सोच के साथ।

कैसे हुई स्टीफन की मौत

स्टीफन को टर्मिनल कैंसर था और 30 दिसंबर 2023 को उनका निधन हो गया। पति की मौत ने कैटरीन को अंदर तक हिला दिया था। वह उनसे बेहद प्यार करती थीं और उनके बिना जीना मुश्किल हो रहा था। इसी वजह से वह AI कंपनी फ्राइआ (Fraia) के पास पहुंच गईं। यह कंपनी इंसानों के डिजिटल क्लोन बनाने का काम करती है।

ये भी पढ़ें: मूसेवाला मर्डर से लेकर सलमान के घर फायरिंग तक, अनमोल बिश्नोई की पूरी क्राइम फाइल

कैसे तैयार हुआ डिजिटल ‘स्टीफन’

फ्राइआ कंपनी ने स्टीफन के हजारों टेक्स्ट मैसेज, ऑडियो रिकॉर्डिंग, व्हाट्सऐप चैट्स, वीडियो और फोटोज का विश्लेषण किया। फिर इन सभी डेटा को मिलाकर एक ऐसा AI मॉडल तैयार किया गया, जो असल स्टीफन की तरह बात करे और सोच सके। क्लोन इतना असली लगा कि कैटरीन को लगा जैसे उनका पति आज भी घर में मौजूद हो।

AI पति ने किया चौंकाने वाला खुलासा

एक दिन कैटरीन ने मज़ाक-मज़ाक में डिजिटल स्टीफन से एक सवाल पूछ लिया। क्या तुमने कभी मुझे धोखा दिया था? पहले तो AI क्लोन ने बात को टालने की कोशिश की, लेकिन जब कैटरीन ने बार-बार पूछा, तो डिजिटल स्टीफन ने चौंकाने वाला जवाब दिया। हां, मैंने तुम्हें चीट किया था और इसके बाद उसने एक सहकर्मी का नाम भी बता दिया। यह सुनकर कैटरीन सदमे में आ गईं, क्योंकि असली स्टीफन ने कभी ऐसी कोई बात नहीं बताई थी, जब कैटरीन ने सबूत मांगे, तो समझ आया कि AI ने डेटा की गलत व्याख्या कर ली थी यानी असल जिंदगी में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था लेकिन तब तक कैटरीन भीतर तक टूट चुकी थीं।

इसके बावजूद कैटरीन और उनका बेटा विक्टर आज भी डिजिटल स्टीफन से बातचीत करते हैं। डॉक्यूमेंट्री ‘You Will Never Disappear’ में दिखाया गया है कि विक्टर जब AI स्टीफन को मैसेज भेजता है, तो क्लोन एक प्यार करने वाले पिता की तरह जवाब देता है। उसकी तरह बातें करता है, उसे समझाता है और पुचकारता भी है।

एक सवाल जिसने दुनिया को सोचने पर मजबूर कर दिया यह कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि भविष्य की झलक भी दिखाती है। क्या आने वाले समय में लोग अपने प्रियजनों को डिजिटल रूप में हमेशा साथ रखेंगे? और क्या AI कभी असली रिश्तों की जगह ले सकेगा? कैटरीन के लिए उनका डिजिटल पति आज भी उनके घर और दिल का हिस्सा बना हुआ है।

VD : बड़ी वारदात, पुलिस के घेरे में पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मार ली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें