Site icon Dainik Savera Times

महिला ने Blinkit से ऑर्डर की चूहा मारने वाली दवाई, पार्सल लेकर पहुंचा डिलीवरी बॉय, नजारा देख रह गया दंग

viral news

viral news

अजब-गजब: घरेलू सामान मंगवाने के लिए अक्सर लोग ब्लिंकिट का सहारा लेते हैं। तमिलनाडु की एक महिला ने आधी रात को ब्लिंकिट से रैट किल ऑर्डर किया। डिलीवरी बॉय रैट किल लेकर पहुंचा। उसके बाद जो हुआ उसने हर किसी को हैरान कर दिया। पूरी घटना का वीडियो डिलीवरी बॉय ने शेयर भी किया है।

वीडियो में डिलीवरी बॉय तीन रैट किल दिखाता नजर आ रहा है और कह रहा है कि तमिलनाडु में उसे देर रात में तीन रैट किल का ऑर्डर मिला। इसके बाद वह तीनों रैट किल के पैकेट लेकर महिला के घर पहुंचा। डिलीवरी बॉय ने देखा कि जिस महिला ने रैट किल मंगवाया था, वह बहुत रो रही है। वह महिला से पूछता है कि उन्हें कोई परेशानी है। क्या वह सुसाइड के बारे में सोच रही हैं। इस पर महिला कहती है कि उसका ऐसा कोई इरादा नहीं है। फिर भी डिलीवरी बॉय ने महिला से कहा कि अगर उनको रैट किल की जरूरत है तो वह सुबह 7 बजे या किसी और समय पर भी इसे ऑर्डर ले आएगा। डिलीवरी बॉय उसे काफी देर तक समझाता है। इसके बाद महिला ऑर्डर कैंसिल करती है। वीडियो के आखिर में डिलीवरी बॉय कहता है कि उसे लग रहा है कि उसने कुछ तो हासिल किया है।

Exit mobile version