Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

-55 डिग्री में योगी ने किया तप, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

November 20, 2025

-55 डिग्री में योगी ने किया तप, वीडियो देख उड़े लोगों के होश

अजब-गजब: सोशल मीडिया पर इन दिनों बर्फ और कड़कड़ाती ठंड में तप कर रहे योगी का वीडियो खूब चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो कौलान्तक पीठ के पीठाधीश्वर महायोगी सत्येंद्र नाथ है, जोकि पुराना है और एक बार फिर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: इस इलेक्ट्रिक कार के दीवाने हुए लोग, 400 दिनों में बिक गईं इतनी यूनिट्स

वायरल वीडियो में महायोगी सत्येंद्र नाथ -55 डिग्री तापमान में योग करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बेहद कम वस्त्र पहने हुए हैं। उनका शरीर पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है, जब कैमरा उनके चेहरे की तरफ जाता है तो महायोगी की आंखें बंद, चेहरा शांत है। वह एक ध्यानमग्न में लीन हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। ये वीडियो लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है।

बता दें महायोगी सत्येंद्र नाथ प्राचीन सिद्ध हिमालयन योग परंपरा के साधक हैं और पिछले दो दशकों से कौलांतक पीठ आश्रम में प्रशिक्षण ले रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2024 में सत्येंद्र नाथ सेराज घाटी की एक महीने की यात्रा पर थे, जहां उन्होंने भीषण ठंड में कठोर ध्यान और योग साधना की थी।

VD : श्री आनंदपुर साहिब में शहादत समारोह में शामिल हुए BJP नेता Vijay Sampla

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें