Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बच्चे के साथ घर-घर फूड डिलीवरी करती मां, आगे बच्चा…पीछे रखा जोमैटो फूड पार्सल, कहानी सुन यूज़र्स हुए इमोशनल, लिखा – सैल्यूट है आपको, VIRAL VIDEO

November 19, 2024

बच्चे के साथ घर-घर फूड डिलीवरी करती मां, आगे बच्चा…पीछे रखा जोमैटो फूड पार्सल, कहानी सुन यूज़र्स हुए इमोशनल, लिखा – सैल्यूट है आपको, VIRAL VIDEO

Zomato’s Lady Delivery Agent : मां एक ऐसा शब्द है जो प्यार, दया और बलिदानों से भरा है। एक माँ वो होती है जो अपने बच्चो की खुशियों के लिए किसी भी हद तक चली जाती है। वहीं आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी ‘भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने मां को बनाया है’ वहीं इस कहावत से जुड़ी एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में बहुत तेजी से वायरल हो रही है। जो इस वीडियो के ऊपर पर बिल्कुल फिट बैठ रही है। दरसअल वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फूड डिलीवरी करते हुए माँ किस तरह से काम से साथ साथ अपने छोटे बच्चे का भी ध्यान रख रही है।

बच्चे के साथ घर-घर जाकर फूड डिलीवरी करती मां का वीडियो हुआ वायरल

बता दें वायरल वीडियो गुजरात का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में महिला को बाइक चलाते हुए देखा जा सकता है। जहां वो अपने बच्चे के साथ घर-घर जाकर फूड डिलीवरी भी करती नजर आ रही है। वीडियो में महिला ने बताया कि वह अपने बच्चे को छोड़कर नौकरी पर नहीं जा सकती थी, इसलिए उसने फैसला लिया कि वो जहां भी नौकरी करेगी अपने बच्चे को साथ लेकर जाएगी। जिस कारण उसे कई नौकरियां गवानी पड़ी। लेकिन महिला ने हार नहीं मानी और जौमेटो डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करना शुरू किया। महिला ने वीडियो में बताया कि वो होटल मैनेजमेंट की छात्रा है और शादी के बाद उसे नौकरी ढूंढने काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उसने जौमेटो डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करने का मौका मिला। जिसमे को अपने बच्चे के साथ साथ काम भी कर सकती है।

महिला की वीडियो हुई वायरल

यह वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर @vishvid नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे हर कोई बहुत पसंद कर रहा है। बता दें इस वीडियो पर अब तक 9 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वही वीडियो पर यूजर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, दुनिया में सबसे बड़ा योद्धा मां होती है। दूसरे यूजर ने लिखा, सैल्यूट है आपको, और भी ऐसे बहुत से कमैंट्स है जिसमे हर कोई महिला की तारीफ कर रहा है।

देखें VIRAL VIDEO :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VISHAL (@vishvid)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें