कोलकाता: भारतीय प्राणी सव्रेक्षण (जैडएसआई) विभाग के वैज्ञानिकों ने पैंगोलिन जीव की एक नई प्रजाति की खोज की है, जो लगभग 34 लाख साल पहले चीनी पैंगोलिन (मैनिस पेंटाडैक्टाइला) से अलग हुई थी। जैडएसआई ने एक बयान में कहा कि इंडो-बर्मी पैंगोलिन (मैनिस इंडो-बर्मिनका) की खोज पैंगोलिन की उद्-विकास विविधता पर प्रकाश डालती है, जिस पर संभवत: इस क्षेत्र में व्यापक भू-जलवायु परिवर्तनों का प्रभाव हुआ। प्राणी सव्रेक्षण विभाग से संबद्ध मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में किए गए अध्ययन में ‘माइटोकॉन्ड्रियल जीनोम’ का वेिषण करने के लिए अत्याधुनिक जीनोमिक उपकरणों का उपयोग किया गया।
ठाकुर ने कहा, ‘यह खोज छिपी हुई विविधता को उजागर करने में आधुनिक आनुवंशिक उपकरणों की शक्ति का एक प्रमाण है। इंडो-बर्मी पैंगोलिन न केवल एशियाई पैंगोलिन के बारे में हमारी समझ को समृद्ध करता है बल्कि क्षेत्र-विशिष्ट संरक्षण प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर देता है।’ कलकत्ता विश्वविद्यालय के पीएचडी छात्र लेनरिक कोंचोक वांग्मो ने भी इस शोध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश के ‘पैराटाइप’ नमूनों की पहचान करने में।

