Dainik Savera Times

भारत में लॉन्‍च हुई 2025 Ducati Streetfighter V2, कीमत सहित जानें खासियत

ऑटो डेस्क: 2025 Ducati Streetfighter V2 भारत में लॉन्च कर दी गई है। यह बाइक दो वेरिएंट Streetfighter V2 और Streetfighter V2 S में लाई गई है। Streetfighter V2 वेरिएंट की कीमत 17.50 लाख रुपये और Streetfighter V2 S वेरिएंट की कीमत 19.49 लाख रुपये एक्‍स शोरूम है। चलिए जानते हैं इस बाइक के बारे में…

इंजन

2025 Ducati Streetfighter V2 में 890 cc, V ट्विन इंजन दिया गया है, जो 120 hp की पावर और 93.3Nm का टॉर्क मिलता है।

फीचर्स

इसमें कॉर्नरिंग एबीएस, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, क्विक शिफ्टर, रेस, स्‍पोर्ट, रोड और वेट राइडिंग मोड, पांच इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, लॉन्‍च कंट्रोल, पिट लिमिटर, एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

मुकाबला

Ducati Streetfighter V2 का मुकाबला Kawasaki Z 900 और Triumph Street Triple RS जैसी बाइक्स से होगा।

Exit mobile version