Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में लॉन्च हुई नई Bajaj Pulsar, जानें बाइक की खासियत

January 21, 2026

भारत में लॉन्च हुई नई Bajaj Pulsar, जानें बाइक की खासियत

ऑटो डेस्क: 2026 Bajaj Pulsar 125 भारत में लॉन्च कर दी गई है। ये बाइक दो वेरिएंट में लाई गई है, जिसमें Carbon Single Seat की कीमत 89,910 रुपये और Carbon Split Seat की कीमत 92,046 रुपये रखी गई है। दोनों वेरिएंट्स की कीमत पुराने मॉडल से 2,400 कम है।

डिजाइन

Bajaj की इस बाइक में नया LED हेडलैंप और LED टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं, जो पहले मौजूद हैलोजन लाइट्स की जगह लेते हैं। इससे बाइक का फ्रंट लुक ज्यादा मॉडर्न और शार्प नजर आता है।

इंजन

Pulsar 125 में 124.4cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 11.8hp की पावर और 10.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। ये बाइक 50 से 55 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है

फीचर्स

इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, रियर ड्रम ब्रेक, 17-इंच अलॉय व्हील, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर, Bluetooth के साथ फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कलर ऑप्शन

2026 Bajaj Pulsar 125 बाइक ब्लैक ग्रे, ब्लैक रेसिंग रेड, ब्लैक सियान ब्लू और रेसिंग रेड विद टैन बेज जैसे अट्रैक्टिव कलर्स में उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें