Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए कलर में लॉन्च हुई 2026 Kawasaki Ninja 650, इतनी है कीमत

December 24, 2025

नए कलर में लॉन्च हुई 2026 Kawasaki Ninja 650, इतनी है कीमत

ऑटो डेस्क: नए कलर में 2026 Kawasaki Ninja 650 भारत में लॉन्च कर दी गई है, जिसकी कीमत 7.91 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। इस नए मॉडल को पुराने 2025 मॉडल के साथ ही बेचेगी। इसे नए लाइम ग्रीन कलर में लेकर आया गया है, जिस पर सफेद और नीले रंग के शानदार ग्राफिक्स दिए गए हैं।

इंजन

2026 Kawasaki Ninja 650 में वही 649cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 68 PS की पावर और 64 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है।

ये भी पढ़ें: नए साल पर माता वैष्णो देवी यात्रा: प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए किए पुख्ता इंतजाम

फीचर्स

2026 Kawasaki Ninja 650
 

इस बाइक में स्पोर्टी राइडिंग पोजीशन, ट्विन LED हेडलाइट्स और 4.3-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मौजूद है।

ब्रेकिंग

ब्रेकिंग की बात करें तो बाइक में आगे की तरफ 300 mm के दो डिस्क ब्रेक और पीछे 220 mm का सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है। 15 लीटर के फ्यूल टैंक और 790 mm की सीट हाइट के साथ यह बाइक चलाने में काफी आरामदायक है।

ये भी पढ़ें: BMC चुनाव के लिए शिवसेना-MNS का गठबंधन, उद्धव ठाकरे बोले- मराठी मानुष के लिए एक हुए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें