Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्द भारत में दस्तक देगी Mini Countryman C, कंपनी ने शुरू की बुकिंग

April 23, 2026

जल्द भारत में दस्तक देगी Mini Countryman C, कंपनी ने शुरू की बुकिंग

ऑटो डेस्क: Mini Countryman C जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है। इससे पहले ही कंपनी ने इसकी प्री लॉन्‍च बुकिंग शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इसकी देश के नौ शहरों में 12 शोरूम पर बुकिंग करवाई जा सकती है। फिलहाल यह जानकारी नहीं दी गई कि Mini Countryman C कितने रुपये देकर बुक की जा सकती है।

लॉन्च और कीमत

Mini Countryman C के लॉन्च को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसके मई 2026 में लॉन्‍च होने की उम्मीद है। वहीं कीमत की बात करें तो इसे भारत में 50 से 55 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

इंजन

Mini Countryman C
 

इस कार में 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 136hp और 230nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसके साथ इसमें 7 स्‍पीड डीसीटी ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है।

फीचर्स

Mini की इस गाड़ी में एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल, 19 इंच अलॉय व्‍हील, 9.4 इंच गोल इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ड्यूल टोन इंटीरियर, हेड्स-अप डिस्‍प्‍ले, सनरूफ, ऑटो एसी, 360 डिग्री कैमरा, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

मुकाबला

Mini Countryman C का मुकाबला Audi Q3, BMW X1, Mercedes Benz GLA के साथ होगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें