Dainik Savera Times

भारत में लॉन्च हुई 2026 Porsche 911 Turbo S, Ferrari 296 GTB और McLaren Artura को देगी टक्कर

ऑटो डेस्क: 2026 Porsche 911 Turbo S भारतीय मार्केट में उतार दी गई है। इस गाड़ी की कीमत 3.80 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है। यह कार सितंबर 2026 में म्यूनिख के IAA मोबिलिटी शो में पहली बार पेश की गई थी। इसकी पोर्श इंडिया डीलरशिप के ज़रिए बुकिंग शुरू हो गई है और डिलीवरी 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

दमदार इंजन

इस गाड़ी में 3.6-लीटर ट्विन-टर्बो फ्लैट-सिक्स T-Hybrid इंजन दिया गया है, जो 701 hp की पावर और 800 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) सिस्टम दिया गया है। यह सुपरकार 0 से 100 किमी प्रति घंटा सिर्फ 2.5 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 322 किमी प्रति घंटा है।

ये भी पढ़ें: ‘लालू यादव और राहुल गांधी को वोट क्यों दें?’, एग्जिट पोल में NDA की जीत पर बोले गिरिराज सिंह

फीचर्स

2026 Porsche 911 Turbo S में 12.6-इंच क्लस्टर, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एकीकृत नेविगेशन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, 18-तरफा एडजस्टेबल स्पोर्ट्स सीटें, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और मेमोरी फ़ंक्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

मुकाबला

यह गाड़ी Ferrari 296 GTB, McLaren Artura और Lamborghini Huracán Tecnica को टक्कर देगी।

VD : मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी, पंजाब में कुछ दिनों तक बढ़ेगी ठंड

Exit mobile version