Dainik Savera Times

अजय देवगन ने खरीदी नई Mercedes-Benz V-Class, कीमत सहित जानें गाड़ी की खासियत

Ajay Devgn

ऑटो डेस्क: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने Mercedes-Benz V-Class खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 1.6 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम है। यह गाड़ी अपने बड़े साइज, प्रीमियम लुक और शानदार इंटीरियर के लिए जानी जाती है। इसमें बैठने वालों को बहुत ज्यादा स्पेस और आराम मिलता है। चलिए जानते हैं इस गाड़ी के बारे में…

फीचर्स


Mercedes-Benz V-Class में में नया यू-शेप इल्लुमिनेटेड ग्रिल, डुअल-पोड एलईडी हेडलाइट्स, 19-इंच तक के डायमंड कट अलॉय व्हील्स, प्रीमियम इंटीरियर, लुगानो लेदर अपहॉल्स्ट्री, 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग, इन्फोटेनमेंट और क्लस्टर के लिए 12.3 इंच की दो स्क्रीन, 15-स्पीकर के साथ बर्मेस्टर साउंड सिस्टम, सभी कतारों में वेंटिलेटेड सीट्स, मसाज सीट्स, एयरमैटिक सस्पेंशन, 7 एयरबैग, लेवल 2 अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और एक्टिव पार्किंग असिस्ट जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन

इस गाड़ी में 2.0-लीटर का इंजन लगा है, जो पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। यह गाड़ी 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है।

अजय देवगन कार कलेक्शन

अजय देवगन के पास Rolls-Royce Cullinan SUV, Mercedes-Maybach GLS 600, ‌‌BMW i7, BMW X7, Range Rover Vogue, Maserati Quattroporte और Audi Q7 जैसी और भी लग्जरी कारें हैं।

Exit mobile version