Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स में होगा एक्शन बटन और मिलेंगे ये सभी फीचर्स

December 4, 2023

iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स में होगा एक्शन बटन और मिलेंगे ये सभी फीचर्स

Apple की अपकमिंग iPhone 16 सीरीज के बारे में अभी से ही अफवाहें आना शुरू हो गई हैं. लेटेस्ट अफवाह कहती है कि iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स में एक्शन बटन होगा।

रिपोर्ट कहती है कि एक्शन बटन को अगली सीरीज में और भी ज्यादा पावरफुल बनाया जाएगा. यानी कि इसमें कई और फीचर्स कंपनी जोड़ने वाली है. रोचक जानकारी ये है कि एक्शन बटन अभी तक मेकेनिकल स्विच के रूप में काम करता है. लेकिन अगली सीरीज में कंपनी इसे टच पैनल की तरह कैपेसिटिव बनाने जा रही है. नए एक्शन बटन को एटलस कोडनेम दिया गया है।

बता दें कि iPhone 16 सीरीज का लॉन्च 2024 के अंत में होने की उम्मीद है. कंपनी iPhone 16, iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max और iPhone 16 SE को लॉन्च कर सकती है।

ये भी पढ़ें: CM मान की अगुवाई में आज होगी केबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें