Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Apple कर रहा है अपनी सीक्रेट सैल्फ-ड्राइविंग कार की टैस्टिंग

February 4, 2024

Apple कर रहा है अपनी सीक्रेट सैल्फ-ड्राइविंग कार की टैस्टिंग

सान फ्रांसिस्को: एप्पल ने अपनी सैल्फ-ड्राइविंग कार की टैस्टिंग तेज कर दी है और दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक अमरीका में 4,50,000 मील से ज्यादा की ऑटोनॉमस ड्राइविंग दर्ज की है। वायर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल द्वारा कैलिफोर्निया मोटर वाहन विभाग (डीएमवी) के साथ प्रस्तुत किए गए डाटा से पता चला है कि एप्पल ने अपनी ऑटोनॉमस कार की पिछले साल से कहीं अधिक टैस्टिंग की है।

एप्पल के पास कैलिफोर्नयिा की सार्वजनिक सड़कों पर ऑटोनॉमस व्हीकल टैक की टैस्टिंग करने की अनुमति तभी है, जब कंपनी के पास गाड़ी चलाने वाला कोई सेफ्टी ड्राइवर हो।

एप्पल का सीक्रेट कार प्रोजेक्ट आखिरकार गति पकड़ रहा है। पहले की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एप्पल ने सैल्फ-ड्राइविंग इलैक्ट्रिक कार बनाने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को कम कर दिया है। हालांकि, नए डॉक्यूमैंट्स से पता चलता है कि कंपनी अभी भी अपनी सैल्फ-ड्राइविंग कार की टैस्टिंग कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें