Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

iPhone 16e को भारत में ही असैंबल करेगी Apple, कीमत 59,900 रुपए

February 20, 2025

iPhone 16e को भारत में ही असैंबल करेगी Apple, कीमत 59,900 रुपए

नई दिल्ली: एप्पल अपनी नई श्रृंखला आईफोन-16ई को भारत में असैबल कर रही है। ये फोन घरेलू बिक्री के साथ-साथ कुछ चुनिंदा देशों को निर्यात भी किए जाएंगे। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने आईफोन 16 सीरीज के मुकाबले आईफोन 16ई को कम दाम में पेश कियाa है, जिसकी बिक्री भारत में 28 फरवरी से शुरू होगी। आईफोन 16ई की बुकिंग शुक्रवार, 21 फरवरी से शुरू होगी। इसके बाद, ये फोन 28 फरवरी से एप्पल के आधिकारिक स्टोर और कंपनी के अधिकृत भागीदारों (जैसे अन्य दुकानें और ऑनलाइन मंच) पर बिकने के लिए उपलब्ध होंगे। एप्पल ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘आईफोन 16ई समेत पूरी आईफोन 16 श्रृंखला को भारतीय उपभोक्ताओं के लिए और चुनिंदा देशों में निर्यात के लिए भारत में ही असैंबल किया जा रहा है।’ कंपनी ने बुधवार को 59,900 रुपए की शुरुआती कीमत पर नया आईफोन 16ई को उतारने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें