
ऑटो डेस्क: Audi Q3 और Q5 के Signature Line एडिशन भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। इसमें कंपनी Audi Q3, Q3 Sportsback और Audi Q5 लेकर आई है। Audi Q3 की कीमत 52.31 लाख रुपये, Audi Q3 Sportsback की कीमत 53.55 लाख रुपये और Audi Q5 की कीमत 69.86 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है।

फीचर्स
Audi Q3 Signature Line और Q3 Sportsback में पार्क असिस्ट प्लस, 12 वोल्ट आउटलेट और यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। Audi Q3 में नए 18 इंच स्पोर्टी अलॉय व्हील्स को दिया है। वहीं Audi Q5 में 19 इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसमें नवरा ब्लू, ग्लशियर वाइट, माइथोस ब्लैक, मैनहट्टन ग्रे और डिस्ट्रिक्ट ग्रीन रंगों के विकल्प भी दिए गए हैं।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि Audi Q3 और Audi Q5 भारत में हमारे क्यू पोर्टफोलियो का आधार बने हुए हैं, जो ग्राहकों की पसंद और सेगमेंट परफॉर्मेंस में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। Audi Q3 और Audi Q5 Signature Line के साथ हम पैकेज में शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन फीचर्स देना जारी रखते हैं। यह एडिशन इनोवेशन और ग्राहक-केंद्रित डिज़ाइन पर हमारे फोकस को और पुख्ता करता है। सिग्नेचर लाइन के साथ हम अपने ग्राहकों को Audi Q3 और Audi Q5 की और भी खास रेंज खरीदने का मौका दे रहे हैं।