Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Audi जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में 3% तक की करेगी बढ़ोतरी, कंपनी ने दी जानकारी 

December 2, 2024

Audi जनवरी से अपने वाहनों की कीमतों में 3% तक की करेगी बढ़ोतरी, कंपनी ने दी जानकारी 

नई दिल्ली: लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने अगले वर्ष जनवरी से अपने सभी वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की सोमवार को घोषणा की। जर्मनी वाहन विनिर्माता ने बयान में कहा कि मूल्य वृद्धि एक जनवरी 2025 से प्रभावी होगी। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘ यह सुधार कंपनी और हमारे डीलर भागीदारों के लिए स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए आवशय़क है।

हम ग्राहकों पर मूल्य वृद्धि का प्रभाव कम से कम डालने को प्रतिबद्ध हैं। ऑडी इंडिया ए4, ए6, क्यू3, क्यू5 और क्यू7 सहित कई मॉडल बेचती है। बीएमडब्ल्यू इंडिया और र्मिसडीज-बेंज इंडिया ने भी अगले साल जनवरी से अपने सभी वाहनों की कीमत में तीन प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें