Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Auto News: Tata Motors की कारों पर मिल रही बंपर छूट, Tiago से लेकर Curvv तक हुईं सस्ती

May 15, 2026

Auto News: Tata Motors की कारों पर मिल रही बंपर छूट, Tiago से लेकर Curvv तक हुईं सस्ती

Tata Motors: गर्मियों का मौसम जहां एक तरफ लोगों के लिए सफर को मुश्किल बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ ऑटो सेक्टर से एक राहत भरी खबर सामने आई है। अगर आप लंबे समय से नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। टाटा मोटर्स ने मई-जून 2026 के दौरान अपनी कुछ चुनिंदा पेट्रोल, डीजल और CNG कारों पर आकर्षक छूट की घोषणा की है। तो आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…

बता दें कि कंपनी की ओर से ग्राहकों को Tiago, Altroz, Nexon और Curvv जैसे लोकप्रिय मॉडल्स पर कुल मिलाकर 30,000 रुपये से लेकर 55,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है। यह छूट अलग-अलग रूपों में मिल रही है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

किस कार पर कितना फायदा?

इस ऑफर में सबसे ज्यादा लाभ टाटा की Curvv SUV पर मिल रहा है, जहां ग्राहकों को लगभग 55,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसमें कुछ हिस्सा डायरेक्ट कंज्यूमर डिस्काउंट और बाकी स्क्रैपेज बोनस के रूप में दिया जा रहा है।

वहीं Nexon SUV पर करीब 30,000 रुपये तक का फायदा उपलब्ध है, हालांकि इसके डीजल वेरिएंट पर छूट थोड़ी कम होकर लगभग 20,000 रुपये तक सीमित रह जाती है।

वहीं अगर Altroz की बात करें जो कि, प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में आती है, उस पर लगभग 35,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है। इसमें कंज्यूमर डिस्काउंट और स्क्रैपेज बोनस दोनों शामिल हैं, जिससे यह मॉडल और ज्यादा किफायती हो जाता है।

सबसे बजट-फ्रेंडली कार Tiago पर भी करीब 30,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है, जो एंट्री-लेवल कार खरीदने वालों के लिए एक अच्छा मौका है।

ये भी पढ़ें:

ऑफर की शर्तें और समय सीमा

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर सभी वेरिएंट्स और शहरों में समान नहीं है। छूट की राशि डीलरशिप, मॉडल और स्टॉक के आधार पर बदल सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले नजदीकी शोरूम से पूरी जानकारी लेना जरूरी है। इसके अलावा, यह स्कीम सीमित समय के लिए ही लागू है। ऐसे में जिन लोगों ने नई कार खरीदने का मन बना रखा है, उनके लिए यह सही समय माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें