Avore EX Electric Bike: भारत में इलेक्ट्रिक बाइकों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ती पेट्रोल कीमतों और कम खर्च में सफर करने की चाहत के कारण लोग अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसी बीच गुजरात की EV कंपनी Avore ने अपनी नई Avore X इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक लंबी रेंज, दमदार स्पीड और कई शानदार फीचर्स के साथ ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। तो आइए ख़बर में विस्तार जानते हैं…
कीमत कितनी है?
Avore X सीरीज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.25 लाख रखी गई है। यह ऑफर केवल पहले 10,000 ग्राहकों के लिए है। इसके बाद इस बाइक की कीमत ₹1.35 लाख हो जाएगी।
कंपनी ने इस सीरीज में तीन मॉडल लॉन्च किए हैं।
Avore X1 – ₹1.25 लाख (शुरुआती ऑफर)
Avore X2 – ₹1.49 लाख
Avore X2S – ₹1.69 लाख
ग्राहक केवल ₹799 देकर इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं।
⚡ Avore Electric has officially entered the Indian EV motorcycle market with the launch of its EX series.
The lineup includes three variants catering to different rider needs:
• EX1 – ₹1.25 lakh (ex-showroom): 3.24kWh battery, 160km claimed IDC range, 100kmph top speed and 3… pic.twitter.com/ao4me9PK6f
— 91Wheels.com (@91wheels) July 28, 2026
बैटरी और रेंज
Avore X1 में 3.24 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 160 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, X2 और X2S में 5 kWh की बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार, टॉप मॉडल 260 किलोमीटर तक की रेंज देता है। बाइक में इन-बिल्ट चार्जर दिया गया है, जिससे बैटरी 20% से 80% तक सिर्फ 2 घंटे में चार्ज हो जाती है।
परफॉर्मेंस कैसी है?
X1 और X2 में 10.5 kW की मोटर दी गई है। यह बाइक 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 3.2 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा है। वहीं, X2S में ज्यादा पावरफुल मोटर मिलती है। यह बाइक 2.8 सेकंड में 40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम रफ्तार 114 किमी/घंटा है। इसमें 6 राइडिंग मोड भी दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें :
मिलते हैं कई स्मार्ट फीचर्स
नई Avore X बाइक में 7 इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ 4G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ, Wi-Fi, GPS नेविगेशन और AI सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें जियो-फेंसिंग, क्रैश अलर्ट, क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और CBS दिया गया है। साथ ही LED हेडलाइट्स और बैटरी पर 5 साल की वारंटी भी मिलती है।
इन बाइक्स को देगी टक्कर
Avore X सीरीज का मुकाबला Revolt RV400, Oben Rorr, Ola Roadster और Ather जैसी इलेक्ट्रिक बाइक्स से होगा। अगर कंपनी के दावे सही साबित होते हैं, तो लंबी रेंज और कम खर्च में चलने वाली यह बाइक ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है।

