Dainik Savera Times

बादशाह ने खरीदी नई Rolls-Royce Cullinan SUV, करोड़ों में है कीमत

ऑटो डेस्क: रैपर बादशाह ने नई Rolls-Royce Cullinan II खरीदी है। इस लग्जरी गाड़ी की कीमत 12.45 करोड़ रुपये है। रैपर ने गाड़ी के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। यह लग्जरी कार शाहरुख खान, अजय देवगन और अल्लू अर्जुन जैसे स्टार्स के पास भी है।

दमदार इंजन

इस गाड़ी में 6.7-लीटर V12 ट्विन-टर्बो इंजन दिया गया है, जो 563 hp की पावर और 850 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

ये भी पढ़ें: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, RBI ने FY26 GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 6.8%

खासियत

Rolls-Royce Cullinan II में स्पेशियस केबिन, एडवांस्ड इनफोटेनमेंट सिस्टम और कस्टमाइजोशन ऑप्शन भी दिया गया है। इसमें हाई-एंड सेफ्टी फीचर्स, स्टेबलिटी कंट्रोल और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव, पॉवरफुल सस्पेंशन और शोर-रिडक्शन तकनीक राइड को आरामदायक बनाती है।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट… 3% डीए बढ़ोतरी को मिली मंजूरी

बादशाह का कार कलेक्शन

Rolls-Royce Cullinan II से पहले बादशाह के पास Rolls-Royce Wraith थी। इनके पास Cullinan के अलावा Porsche Cayman, Audi Q8, Jeep Wrangler Rubicon और Lamborghini Urus जैसी लग्जरी गाड़ियां भी है।

Exit mobile version