Dainik Savera Times

Bajaj Chetak C25 स्कूटर खरीदने का सुनहरा मौका, कंपनी खरीदने पर दे रही शानदार डिस्काउंट

ऑटो डेस्क: Bajaj Chetak C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर हाल ही में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसकी बिक्री शुरू कर दी है। पहले 10,000 ग्राहकों को खास डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कंपनी ने इनके लिए अर्ली-बर्ड ऑफर निकाला है, जिसके तहत पहले 10,000 ग्राहकों को 4,299 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद Bajaj Chetak C25 की कीमत 91,399 रुपए से घटकर 87,100 रुपए हो जाएगी। इस ऑफर से बजाज का मकसद उन लोगों को आकर्षित करना है जो पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं।

पावरट्रेन

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 113 किलोमीटर की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे 0 से 80% चार्ज होने में लगभग 2 घंटे 25 मिनट लगते हैं और फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे 45 मिनट लगते हैं। Bajaj Chetak C25 की बॉडी मेटल से बनी है। इसकी वाटरप्रूफ बैटरी को IP67 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह पानी और धूल से सुरक्षित है और हर मौसम में भरोसेमंद है।

फीचर्स


इसमें हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड, स्मार्टफोन चार्ज करने की सुविधा और कॉल रिसीव/रिजेक्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बजाज इस स्कूटर पर 3 साल या 50,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रहा है। यह स्कूटर 6 आकर्षक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

ब्रेकिंग

 

ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें ईको और स्पोर्ट दो राइडिंग मोड दिए गए हैं। सीट के नीचे 25 लीटर की जगह है, जिसमें आप अच्छा-खासा सामान रख सकते हैं।

Exit mobile version