Site icon Dainik Savera Times

Bajaj Pulsar RS200: नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई बजाज की स्पोर्ट्स बाइक, अब मिलेंगे 5 राइडिंग मोड्स

Bajaj Pulsar RS200

Bajaj Pulsar RS200

Bajaj Pulsar RS200 : Bajaj Auto ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक Pulsar RS200 का नया 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इस बाइक में कई नए फीचर्स जोड़े हैं। बाइक का लुक पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन अब इसमें नई तकनीक और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,98,441 रुपये रखी गई है। आइए जानते हैं इस बाइक में क्या नया मिलेगा…

5 इंच की नई स्क्रीन और शानदार फीचर्स

नई Pulsar RS200 में 5 इंच की कलर TFT स्क्रीन दी गई है। इसमें गूगल मैप्स की सुविधा भी मिलेगी। यानी अब रास्ता देखने के लिए मोबाइल निकालने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा बाइक में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर, हैजर्ड लाइट और पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

5 राइडिंग मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल

इस बाइक में 5 राइडिंग मोड्स मिलेंगे। इसके साथ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है, जो फिसलन वाली सड़कों पर बाइक की पकड़ बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें नया स्पोर्ट्स शिफ्टर भी दिया गया है, जिससे गियर बदलना आसान होगा।

ये भी पढ़ें : 

इंजन और पावर

नई Pulsar RS200 में 199.5cc का इंजन दिया गया है। यह 25.5 PS की पावर और 18.74 Nm का टॉर्क देता है। बाइक में 37mm USD फ्रंट फोर्क्स और चौड़ा पिछला टायर भी मिलता है, जिससे सड़क पर बेहतर संतुलन बनाने में मदद मिलती है।

इन बाइक्स से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Yamaha R15 V4, KTM RC 200, Hero Karizma XMR और Suzuki Gixxer SF 250 जैसी बाइक्स से होगा। नए फीचर्स के साथ बजाज की यह बाइक स्पोर्ट्स बाइक पसंद करने वालों के लिए एक नया विकल्प बन सकती है।

ये भी पढ़ें : 

Exit mobile version