Best Budget Cars 2026: अगर आप 2026 में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि आप किसी नए लॉन्च का इंतजार करें। बता दें कि भारतीय ऑटो बाजार में पहले से ही कई ऐसे मॉडल मौजूद हैं जो बजट, माइलेज, सेफ्टी और कम्फर्ट के हिसाब से बेहतरीन विकल्प बनते हैं। अलग-अलग सेगमेंट में उपलब्ध ये कारें शहर से लेकर हाईवे तक की जरूरतों को पूरा करने में काबिल हैं। तो आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…
एंट्री-लेवल SUV: Tata Punch
Tata Punch उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प मानी जाती है जो पहली बार कार खरीद रहे हैं या दोपहिया से चारपहिया में शिफ्ट हो रहे हैं। करीब 5.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली यह कार कॉम्पैक्ट साइज के कारण शहर में आसानी से चलती है। ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब सड़कों पर भी उपयोगी बनाता है और इसमें सुरक्षा फीचर्स भी बेहतर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें:
मिड-साइज SUV: Hyundai Creta
Hyundai Creta भारतीय बाजार की सबसे लोकप्रिय SUV में से एक है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 10.79 लाख रुपये के आसपास है। यह कार कई इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आती है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव कर सकते हैं। फैमिली उपयोग और लंबी दूरी की यात्रा के लिए यह एक आरामदायक विकल्प है।
कॉम्पैक्ट SUV: Tata Nexon
Tata Nexon को सुरक्षा और फीचर्स का मजबूत पैकेज माना जाता है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 7.37 लाख रुपये से शुरू होती है। यह मॉडल शहर और हाईवे दोनों ड्राइविंग के लिए उपयुक्त है और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर के कारण इसे सेफ्टी के मामले में भी अच्छा विकल्प माना जाता है।
प्रीमियम कॉम्पैक्ट सेडान/क्रॉसओवर अनुभव: Skoda Kylaq
Skoda Kylaq उन खरीदारों के लिए है जो SUV के बजाय स्मूद और स्टेबल ड्राइविंग पसंद करते हैं। लगभग 7.59 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ यह कार बेहतर हैंडलिंग और हाईवे स्टेबिलिटी के लिए जानी जाती है, जिससे लंबी दूरी की ड्राइव अधिक आरामदायक हो जाती है।
ये भी पढ़ें:
किफायती हैचबैक: Maruti Suzuki Baleno
Maruti Suzuki Baleno एक प्रैक्टिकल और फ्यूल-एफिशिएंट हैचबैक है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 5.99 लाख रुपये है। कम मेंटेनेंस कॉस्ट, अच्छा माइलेज और बड़ा सर्विस नेटवर्क इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेहद सुविधाजनक बनाते हैं।
ये भी देखें : पकड़ा गया IRS अधिकारी की बेटी का हत्यारा, कहा- अगर दीदी पैसे दे देतीं, तो यह नहीं होता