Best Mileage Cars Under 7 Lakh: आज के समय में कार खरीदते समय लोग सिर्फ उसका लुक और फीचर्स नहीं देखते, बल्कि माइलेज और खर्च का भी पूरा ध्यान रखते हैं। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच हर कोई ऐसी कार लेना चाहता है जो कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय कर सके और जेब पर ज्यादा बोझ न डाले। अगर आपका बजट करीब 7 लाख रुपये तक है, तो बाजार में कई ऐसी कारें मौजूद हैं जो शानदार माइलेज के साथ रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ किफायती और ज्यादा माइलेज देने वाली कारों के बारे में…
मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति सुजुकी स्विफ्ट अपनी अच्छी माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए काफी पसंद की जाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 6.49 लाख रुपये है। इसमें 1.2 लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है। कंपनी के अनुसार, इसका मैनुअल मॉडल करीब 24.8 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वेरिएंट लगभग 25.75 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है।
टाटा टियागो
कम बजट में अच्छी और सुरक्षित कार खरीदने वालों के लिए टाटा टियागो एक बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 4.99 लाख रुपये है। इसमें मिलने वाला पेट्रोल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लगभग 20.09 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। यह कार रोजाना शहर में चलाने के लिए काफी पसंद की जाती है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो
मारुति सेलेरियो को ज्यादा माइलेज देने वाली किफायती कारों में शामिल किया जाता है। इसकी कीमत करीब 5.64 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें मिलने वाला पेट्रोल इंजन कम ईंधन खर्च के लिए जाना जाता है। कंपनी के मुताबिक, इसका मैनुअल वेरिएंट लगभग 25.24 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है, जबकि AMT वेरिएंट करीब 26 किलोमीटर प्रति लीटर तक चल सकता है।

मारुति सुजुकी डिजायर
अगर आप हैचबैक की जगह एक कॉम्पैक्ट सेडान खरीदना चाहते हैं, तो मारुति डिजायर भी एक शानदार विकल्प है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसका ऑटोमैटिक AMT वेरिएंट ARAI टेस्ट के अनुसार करीब 25.71 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने का दावा करता है। इसके साथ ही इसमें ज्यादा स्पेस और आरामदायक सफर का फायदा मिलता है।
7 लाख के बजट में कौन-सी कार होगी बेहतर?
अगर आप स्टाइल, अच्छे फीचर्स और बढ़िया माइलेज वाली कार चाहते हैं, तो मारुति स्विफ्ट आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। वहीं, कम खर्च में ज्यादा माइलेज चाहिए तो मारुति सेलेरियो और टाटा टियागो बेहतर विकल्प हैं। अगर आपको ज्यादा जगह वाली सेडान कार पसंद है, तो मारुति डिजायर भी एक अच्छा चुनाव हो सकती है।
ध्यान रखें कि कंपनी द्वारा बताए गए माइलेज आंकड़े टेस्ट के दौरान मिलते हैं। असल में कार का माइलेज सड़क, ट्रैफिक और आपके चलाने के तरीके के हिसाब से थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...